Saturday, September 19, 2026

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में हाईकोर्ट ने मतगणना की तारीख बढ़ाई, अब 21 दिसंबर को आएंगे नतीजे

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने मंगलवार को निर्देश दिया कि सभी नगरपरिषद और नगरपंचायत चुनावों के नतीजे अब 21 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। पहले नतीजों की घोषणा अलग-अलग तारीखों पर होनी थी, लेकिन अब सभी परिणाम एक साथ जारी होंगे।

हाईकोर्ट का यह फैसला इसलिए आया, क्योंकि राज्य की करीब 20 नगरपरिषदों का मतदान टाल दिया गया था। इन नगरपरिषदों से जुड़े कुछ मामले अदालत में लंबित थे। अब इन 20 नगरपरिषदों में मतदान 20 दिसंबर को होगा।

याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट से मांग की थी कि सभी चुनावों के परिणाम एक ही दिन घोषित किए जाएं। उनका कहना था कि अगर 20 नगरपरिषदों के चुनाव बाद में होंगे और उनके नतीजे बाद में आएंगे, तो बाकी परिणामों पर इसका असर पड़ सकता है। सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद खंडपीठ ने निर्देश दिया कि जहां भी आज मतदान हुआ है, वहां के नतीजे भी 21 दिसंबर को ही घोषित किए जाएं।

हाईकोर्ट ने एग्ज़िट पोल पर भी निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि एग्ज़िट पोल 20 दिसंबर को मतदान खत्म होने के आधे घंटे बाद जारी किए जा सकते हैं।

इसके साथ ही आचार संहिता की अवधि भी बढ़ा दी गई है। अब आचार संहिता 20 दिसंबर तक प्रभावी रहेगी। कोर्ट ने यह भी साफ किया कि जिन स्थानों पर चुनाव रद्द हुए थे, वहां उम्मीदवारों को पहले मिले चुनाव चिन्ह ही मान्य रहेंगे और नए चुनाव चिन्ह नहीं दिए जाएंगे।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर