Thursday, September 17, 2026

नालंदा में निगरानी विभाग ने घूस लेते हुए राजस्वकर्मी को रंगेहाथ किया गिरफ्तार

बिहार : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार तेज हो रहा है। इसी क्रम में नालंदा जिले में निगरानी विभाग ने एक और कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मी संजय कुमार को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम आरोपी को मौके से पकड़कर सीधे पटना ले गई। निगरानी विभाग के अनुसार, करायपरशुराय प्रखंड के निवासी रमेश कुमार ने शिकायत की थी कि दाखिल-खारिज कराने के बदले राजस्व कर्मी द्वारा घूस की मांग की जा रही है। शिकायत के आधार पर निगरानी विभाग ने सत्यापन किया और फिर जाल बिछाकर छापेमारी की।

दीयांवा पुल के पास राजस्व कर्मी संजय कुमार 4,500 रुपये की दूसरी किस्त लेते हुए पकड़ा गया। इससे पहले आरोपी शिकायतकर्ता से 500 रुपये ले चुका था। जैसे ही राजस्व कर्मी ने रकम ली, निगरानी विभाग की टीम ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। शिकायतकर्ता रमेश कुमार ने बताया कि उन्होंने सांध पंचायत के सलेमपुर गांव में डेढ़ कट्ठा जमीन 80 हजार रुपये में खरीदी है और इसके दाखिल-खारिज के लिए आवेदन दिया था। आरोप है कि इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए राजस्व कर्मी लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से प्रखंड क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। विभाग का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों पर इसी तरह सख्त कदम आगे भी जारी रहेंगे।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर