Wednesday, July 22, 2026

फिर चर्चा में आई सौरभ राजपूत हत्याकांड की आरोपी मुस्कान रस्तोगी, जेल में बच्ची को दिया जन्म

मेरठ : मेरठ में चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है। महीनों से जेल में बंद मुख्य आरोपी मुस्कान रस्तोगी रविवार देर शाम अचानक चर्चा में आ गई, जब उसने मेडिकल कॉलेज में एक बच्ची को जन्म दिया। यह घटना न सिर्फ पूरे मामले को एक नए मोड़ पर ले आई है, बल्कि सबसे बड़ा सवाल भी खड़ा कर रही है, आखिर इस नवजात बच्ची का असली पिता कौन है?

मुस्कान रस्तोगी कौन है?

मुस्कान रस्तोगी मूल रूप से मेरठ की रहने वाली है। उसकी शादी सौरभ राजपूत से हुई थी और दोनों की एक तीन साल की बेटी (पीहू) पहले से ही है, जो फिलहाल सौरभ के माता-पिता के पास है। शादी के कुछ समय बाद मुस्कान की जिंदगी में मोड़ आया और पुलिस जांच के अनुसार उसका साहिल नाम के युवक से प्रेम संबंध बन गया। इसी संबंध को लेकर पूरा मामला विवादों में घिरा।

मुस्कान का नाम पहली बार तब सुर्खियों में आया जब पुलिस ने सौरभ राजपूत हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे किए। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने मिलकर सौरभ की हत्या की और उसके शव को घर में रखे एक नीले प्लास्टिक ड्रम में छिपा दिया। बदबू न आए, इसके लिए ड्रम में सीमेंट भी भर दिया गया। हत्या के बाद मुस्कान ने पुलिस को गुमराह करने के लिए सौरभ के लापता होने का नाटक किया। इसी दौरान वह साहिल के साथ घूमती रही और पहाड़ों पर वीडियो भी बनाती रही। जब पुलिस ने उसके घर से नीला ड्रम बरामद किया, तो पूरा मामला सामने आया और मुस्कान सोशल मीडिया पर “नीले ड्रम वाली मुस्कान” के नाम से चर्चित हो गई।

मामला क्या है?

यह मामला सौरभ राजपूत की कथित हत्या से जुड़ा है, जिसमें मुस्कान और साहिल दोनों आरोपी हैं। पुलिस के अनुसार, सौरभ की हत्या योजनाबद्ध तरीके से की गई थी। हत्या के बाद हुए ड्रामे और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने केस को और संवेदनशील बना दिया। इस मामले में मुस्कान को गिरफ्तार किया गया और तभी मेडिकल जांच में पता चला कि वह लगभग डेढ़ महीने की गर्भवती है। तब से ही यह सवाल उठ रहा था कि मुस्कान के गर्भ में पल रहा बच्चा उसका पति सौरभ का है या उसके कथित प्रेमी साहिल का। यही कारण है कि नवजात बच्ची के जन्म के साथ यह प्रश्न फिर चर्चा में है।

अब तक क्या हुआ है?

शनिवार रात मुस्कान को अचानक तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उसे मेरठ जेल से मेडिकल कॉलेज लाया गया। रविवार शाम करीब 6:30 बजे आठ सदस्यीय मेडिकल टीम की मौजूदगी में उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। बच्ची लगभग सवा आठ महीने में पैदा हुई है और डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत सामान्य है। अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा के चलते महिला वार्ड में किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं दी। खबर मिलते ही अस्पताल के बाहर भीड़ जमा होने लगी, जिसके बाद पूरा वुमन वार्ड सील कर दिया गया।
हैरानी की बात यह रही कि मुस्कान के परिवार का कोई भी सदस्य अस्पताल नहीं पहुंचा। जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने जानकारी दी कि मां और बच्ची दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। जन्म के बाद सबसे बड़ा सवाल वही है जो शुरुआत से था, बच्ची का पिता कौन है?

DNA टेस्ट पर टिकी नजर

सौरभ के भाई राहुल राजपूत का कहना है कि वे बच्ची को तभी स्वीकार करेंगे जब डीएनए टेस्ट से साबित हो जाए कि बच्ची उनके भाई की ही संतान है। उन्होंने साफ कहा कि सच सामने आने के बाद वे बच्ची की पूरी जिम्मेदारी उठाने को तैयार हैं। वहीं, पुलिस और मेडिकल टीम की ओर से भी डीएनए जांच की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। रिपोर्ट आने में कुछ समय लग सकता है।

जन्मदिन का दिलचस्प संयोग

सौरभ राजपूत का जन्मदिन 24 नवंबर को पड़ता है और उसके एक दिन पहले मुस्कान ने बच्ची को जन्म दिया। इस संयोग को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं, हालांकि पुलिस इसे केवल एक तिथि का मेल बता रही है और किसी तरह की कनेक्शन की पुष्टि नहीं करती। अब पूरा मामला डीएनए रिपोर्ट पर निर्भर है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि बच्ची का जैविक पिता कौन है, सौरभ या साहिल? इसके बाद ही अदालत में भी कई सवालों का जवाब मिलेगा, जैसे कि बच्ची की कस्टडी किसे दी जाएगी? मुस्कान के खिलाफ चल रहे केस पर इसका क्या असर पड़ेगा? फिलहाल, बच्ची सुरक्षित है और मुस्कान मेडिकल निगरानी में है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर