Monday, September 21, 2026

दक्षिण अफ्रीका ODI सीरीज: शुभमन गिल बाहर, केएल राहुल बने नए कप्तान

दक्षिण अफ्रीका ODI सीरीज: सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची, रायपुर और विशाखापत्तनम में खेले जाने वाले तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है. नियमित कप्तान शुभमन गिल गर्दन में चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गये हैं. गिल को कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान गर्दन में चोट लगी थी. टीम में सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा औरविराट कोहली का भी चयन किया गया है. विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत इस सीरीज के लिए उप कप्तान होंगे. रांची में 30 नवंबर को पहला वनडे, रायपुर में तीन दिसंबर को दूसरा और विशाखापत्तनम में छह दिसंबर को तीसरा मैच खेला जायेगा.

बता दें, भारत की वनडे टीम में  रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान), रिषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, और ध्रुव जुरेल शामिल है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर