Wednesday, September 16, 2026

Masti 4: बॉलीवुड की पुरानी तिकड़ी की वापसी Hit या Flop?

मनोरंजन : बॉलीवुड के फैंस के लिए मस्ती फ्रेंचाइज़ी की नई फिल्म मस्ती 4 सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में वही पुरानी तिकड़ी यानी रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफ़ताब शिवदसानी नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का रिलीज़ होना दर्शकों के लिए एक तरह से पुराने दिनों की यादें ताजा करने जैसा है, क्योंकि मस्ती फ्रेंचाइज़ी का हर पार्ट अपने समय पर सामान्य साबित हुआ है और दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बनाई है।

मस्ती 4 की कहानी उसी पुराने अंदाज़ में बनाई गई है। फिल्म में तीन दोस्त रोजमर्रा की जिंदगी में आने वाली छोटी-छोटी परेशानियों में उलझते हैं और उनकी नोक‑झोंक, मज़ेदार शरारतें और अजीबो-गरीब हालात फिल्म में दर्शकों को हंसाने का काम करते हैं। फिल्म में रितेश, विवेक और आफ़ताब के अलावा नरगिस फाखरी, एलनाज, रूही सिंह और श्रोया शर्मा भी अहम भूमिकाओं में हैं।  तीनों मुख्य कलाकारों की केमिस्ट्री और ह्यूमर फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण है। उनके चेहरे के एक्सप्रेशन्स, टांग खींचने की शैली और संवादों की टाइमिंग पुराने दिनों की यादें ताजा कर देती हैं।

मस्ती 4 का रिलीज़ समय भी खास है, क्योंकि इसके आसपास कई अन्य फिल्मों और टीज़र रिलीज़ हुए हैं। जैसे धुरंधर और वाराणसी जैसी फिल्मों के टीज़र हाल ही में वायरल हुए थे। इन गंभीर और एक्शन-थ्रिलर फिल्मों के बीच मस्ती 4 अपने हल्के-फुल्के, मज़ेदार और एडल्ट‑ह्यूमर वाले अंदाज़ के साथ दर्शकों को खींच रही है। फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशी यह है कि इसके मुख्य किरदारों की पहचान दर्शकों के दिलों में गहराई से बसी हुई है। कई बार फ्रेंचाइज़ी में एक्टर्स बदल दिए जाते हैं, लेकिन मस्ती के साथ ऐसा नहीं हुआ।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अब बात यदि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की करें तो 2004 में आई पहली फिल्म मस्ती ने 1.80 करोड़ की कमाई अपने ओपनिंग डे पर किया था. इसके बाद ग्रैंड मस्ती साल 2013 में आई और ओपनिंग डे में इसका कलेक्शन 12.50 करोड़ रहा हालांकि 2016 में जब तीसरी फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती रिलीज हुई तो ओपनिंग डे की कमाई केवल 2.65 करोड़ हुई. अब मस्ती 4 ने ओपनिंग डे कलेक्शन में 2.37 करोड़ की कमाई की है.

यह कमाई मस्ती सिरीज की पिछली दो फिल्में ग्रेट ग्रैंड मस्ती और ग्रैंड मस्ती के मुकाबले थोड़ा कम है, लेकिन यह अपने समय की कई नई रिलीज़ फिल्मों को पीछे छोड़ने में कामयाब रही है। ओपनिंग डे पर मस्ती 4 ने विकेड फॉर गुड और सीसू रोड टू रिवेंज जैसी फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया, जो कि लगभग 47 लाख तक भी नहीं पहुंच पाईं। इसी तरह, फिल्म ने 120 बहादुर को भी शुरुआती कलेक्शन में काफी पीछे छोड़ दिया। पहली मस्ती फिल्म में तीन शादीशुदा दोस्तों की लाइफ, उनके झगड़े, शरारतें और जिंदगी में आने वाली परेशानियों को  दिखाया गया था। ग्रैंड मस्ती में कहानी थोड़ी बोल्ड थी, लेकिन हास्य का पंच जोरदार रहा था। तीसरी फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती में कहानी का टोन थोड़ा अलग था, जिसे दर्शकों ने उतना पसंद नहीं किया।

फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट

फिल्म का सिनेमैटोग्राफी और म्यूजिक भी उसी पुराने अंदाज़ में है। हल्के-फुल्के ड्रामा,  सिचुएशन को  फिल्म में  पेश किया गया है। यह फिल्म सिर्फ़ हंसाने के लिए बनाई गई है। इस फिल्म को लेकर कुछ विवाद भी हुआ जब केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी (CBFC) ने फिल्म में कुछ संवेदनशील और विवाद होने वाले दृश्यों को आपत्तिजनक मानते हुए लगभग 39 सेकंड के दृश्य काटने का निर्देश दिया। इसमें एक 9‑सेकंड का दृश्य पूरी तरह हटाया गया। इसके अलावा, फिल्म के छह संवादों में भी बदलाव किया गया। कुछ संवादों को पूरी तरह हटाया गया और कुछ के शब्द बदलने को कहा गया, जैसे कि आइटम शब्द को अन्य शब्द से बदलना पड़ा। शराब के ब्रांड का नाम बदलकर फिक्शनल नाम रखना भी अनिवार्य किया गया। सेंसर बोर्ड ने क्लोज़-अप शॉट्स में भी कट लगाने की मांग की, जिससे लगभग 30 सेकंड के क्लोज़-अप दृश्य हटाए गए। इन सभी कट और एडिट के बाद 144 मिनट लंबी फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट मिला।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर