Tuesday, September 15, 2026

देवघर स्थित जैप 5 मुख्यालय में हादसा, गलती से चले सर्विस राइफल से हवलदार की हुई मौत

झारखंड : देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। झारखंड आर्म्ड पुलिस (JAP-05) के एक हवलदार की अपनी ही सर्विस राइफल से गलती से हुए ब्रस्ट फायर (लगातार कई राउंड फायर) में मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। मृतक जवान की पहचान हवलदार शिवपूजन पाल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से भभुआ, बिहार के रहने वाले थे। वे JAP-05 में तैनात थे और ड्यूटी के दौरान ही अचानक यह हादसा हो गया।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, हवलदार शिवपूजन पाल अपनी AK-47 राइफल की शूटिंग से पहले की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान किसी तकनीकी गलती या गलत पकड़ की वजह से राइफल से अचानक ब्रस्ट फायरिंग हो गई। लगातार कई राउंड निकलने से गोली सीधे हवलदार को लग गई और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के तुरंत बाद कैंप में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद जवानों ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद मोहनपुर पुलिस और JAP-05 के अधिकारी पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

जांच जारी

पुलिस और JAP-05 की तकनीकी टीम यह पता लगाने में जुटी है कि ब्रस्ट फायर तकनीकी खराबी से हुआ या फिर अकस्मात गलती की वजह से। अधिकारियों ने कहा है कि मामले की पूरी जांच की जाएगी। हवलदार शिवपूजन पाल की मौत की सूचना मिलते ही उनके पैतृक गांव भभुआ में मातम छा गया। परिवार को सूचना दे दी गई है और विभागीय प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर