Monday, September 14, 2026

झारखंड शिक्षा विभाग में 75 करोड़ का आधार घोटाला होने का भाजपा ने लगाया आरोप

झारखंड : झारखंड भाजपा ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार के शिक्षा विभाग और उससे जुड़े JEPC (Jharkhand Education Project Council) पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। पार्टी ने दावा किया कि बीते दो वर्षों में आधार कार्ड निर्माण और अपडेट के नाम पर लगभग 75 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने आरोप लगाया कि राज्य में चौतरफा लूट चल रही है और सरकार स्कूली बच्चों तक को नहीं बख्श रही है।

949420ef 763a 46b8 b3b2 ca1cc33dbfd7

भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि शिक्षा विभाग और MKS एंटरप्राइज़ की गठजोड़ से यह बड़ा वित्तीय फर्जीवाड़ा सामने आया है। मार्च 2023 में JEPC ने स्कूली छात्रों के नए आधार एनरोलमेंट और बायोमीट्रिक अपडेट के लिए एजेंसी चयन का टेंडर जारी किया था। टेंडर में स्पष्ट था कि छात्रों से किसी भी प्रकार की फीस नहीं ली जाएगी। प्रति छात्र 50 रुपये का भुगतान भारत सरकार द्वारा JEPC को मिलना था और उसे एजेंसी को दिया जाना था। उन्होंने कहा कि टेंडर की प्रति, वर्क ऑर्डर, JEPC निदेशक के आधिकारिक पत्र और RTI दस्तावेज़ इसका प्रमाण हैं कि छात्रों से कोई शुल्क नहीं लिया जाना था। फिर भी दो वर्षों में करोड़ों की उगाही हुई।

भाजपा ने डिजिटल लेनदेन और रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा कि राज्यभर के 250 ब्लॉक रिसोर्स सेंटर्स में प्रतिदिन औसतन 2,000 रुपये तक की अवैध वसूली हुई। केवल छात्रों से करीब 36 करोड़ रुपये वसूले गए। आधार अपडेट के नाम पर केंद्र सरकार से भी लगभग इतनी ही राशि ली गई। इसके अलावा राज्यभर के लगभग 500 आधार सुपरवाइजर्स से नौकरी देने के नाम पर करीब 2.5 करोड़ रुपये सिक्योरिटी मनी ली गई। कुल मिलाकर घोटाले की राशि लगभग 75 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

सुपरवाइज़र्स के शोषण का भी आरोप

भाजपा ने आरोप लगाया कि सुपरवाइजर्स से पहले 50–50 हजार रुपये वसूले गए। बकाया सैलरी मांगने पर उन्हें धमकाया गया और लाखों रुपये का जुर्माना लगाया गया। MKS एंटरप्राइज़ बिहार और पश्चिम बंगाल में भी फर्जी आधार कार्ड गतिविधियों में शामिल रही है। भाजपा का कहना है कि यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग से भी जुड़ा हो सकता है, जिसकी जांच बेहद जरूरी है।

Also Read : रांची विमेंस कॉलेज में छात्राओं का हंगामा, एजुकेशनल ट्रिप फीस समेत कई मुद्दों पर विरोध तेज

क्या मांगे रखी भाजपा ने?

भाजपा ने सरकार से निम्न मांगें की हैं कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। JEPC की भूमिका की स्वतंत्र जांच की जाए। MKS एंटरप्राइज़ को तत्काल ब्लैकलिस्ट किया जाए। प्रेस वार्ता में भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी प्रिंस कुमार भी मौजूद थे। भाजपा ने कहा कि यदि सरकार कार्रवाई नहीं करती है, तो पार्टी इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाएगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर