Sunday, November 1, 2026

पलामू में चैनपुर अंचल कार्यालय के बड़ा बाबू 5,500 रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

झारखंड : पलामू में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को चैनपुर अंचल कार्यालय के बड़ा बाबू विनोद कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सुबह कार्यालय खुलने के कुछ समय बाद ही एसीबी की टीम ने यह कार्रवाई की। अचानक हुई इस छापेमारी से पूरे अंचल कार्यालय में अफरातफरी मच गई। शिकायतकर्ता ने एसीबी को बताया था कि बड़ा बाबू दस्तावेज उपलब्ध कराने के बदले 5,500 रुपए की अवैध वसूली कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने सत्यापन किया और पाया कि रिश्वत की मांग सही है।

ट्रैप ऑपरेशन में रंगे हाथ पकड़े गए

सत्यापन के बाद एसीबी टीम ने योजना बनाकर ट्रैप ऑपरेशन किया। गुरुवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने 5,500 रुपए बड़ा बाबू को दिए, एसीबी टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद कार्यालय के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

कार्यालय और आवास पर छापेमारी

गिरफ्तारी के तुरंत बाद एसीबी ने चैनपुर अंचल कार्यालय में तलाशी अभियान चलाया और कई दस्तावेज जब्त किए। इसके बाद टीम आरोपी विनोद कुमार को उनके सिंगरा स्थित आवास पर लेकर गई, जहां विस्तृत तलाशी ली गई। घर से मिले कागजात को भी जांच में शामिल किया गया है।

Also Read : जयपुर में महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर 1.25 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा

एसीबी अधिकारियों के अनुसार, आरोपी बड़ा बाबू को पूछताछ के लिए एसीबी कार्यालय ले जाया जाएगा। बयान दर्ज करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। एसीबी ने साफ किया है कि सरकारी काम में देरी या सुविधा शुल्क मांगने वाले सरकारी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी, और ऐसे लोगों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर