Tuesday, September 15, 2026

कन्नौज : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, 40 यात्री घायल

देश : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से गोंडा की ओर जा रही डबल डेकर स्लीपर बस तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकरा गई और सड़क किनारे पलट गई। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे ठठिया थाना क्षेत्र के बहुसूइयां गांव के पास हुआ। बस के पलटते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई और कई लोग घायल अवस्था में बस के अंदर फंस गए। हादसे की जानकारी मिलते ही यूपीडा (UPIDA) की इमरजेंसी रेस्क्यू टीम और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। बचावकर्मियों ने बस में फंसे यात्रियों को खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला। मौके पर मौजूद लोगों ने भी घायलों की मदद की और राहत कार्य में सहयोग दिया।

40 यात्री घायल, सभी का इलाज जारी

हादसे में करीब 40 यात्री घायल हुए हैं। सभी को एंबुलेंस की मदद से कन्नौज के तिर्वा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। अस्पताल प्रशासन ने सभी घायलों के इलाज के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया। तिर्वा मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. दिलीप ने बताया कि सुबह 4:30 बजे हादसे की सूचना मिली। अस्पताल लाए गए सभी घायलों का तुरंत उपचार शुरू कर दिया गया है। कई यात्रियों को हल्की चोटें हैं, जबकि कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण ड्राइवर को झपकी आना बताया गया है। बस तेज रफ्तार में थी, जिससे अचानक डिवाइडर से टकराई और पलट गई। पुलिस के अनुसार, लंबी दूरी की यात्रा के दौरान चालक को नींद आ जाना आम बात है, और इसी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ।

Also Read : ChatGPT, X , और Canva डाउन होने का क्लाउडफ्लेयर ने बताया कारण

पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ड्राइवर और परिचालक से पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि बस पर ओवरलोडिंग तो नहीं थी और क्या वाहन के फिटनेस से संबंधित कोई समस्या थी। कुछ यात्रियों ने बताया कि बस अचानक जोरदार झटके के साथ मुड़ी और सेकेंडों में पलट गई। कई यात्रियों पर सामान गिर गया और अंधेरे में बाहर निकलना मुश्किल हो गया। एक यात्री के अनुसार, सब लोग सो रहे थे, अचानक झटका लगा और बस पलट गई। चीख-पुकार मच गई। किसी तरह बाहर निकले। अगर पुलिस समय पर न आती, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। अधिकारियों ने बताया कि बस किस ट्रैवल कंपनी की है, उसका रेजिस्ट्रेशन और चालक की जानकारी भी खंगाली जा रही है। हादसे में लापरवाही सामने आने पर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर