Monday, September 14, 2026

बिहार चुनाव परिणाम : एनडीए की रिकॉर्ड जीत, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया – PM मोदी 

बिहार  :  बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। 243 सीटों में से एनडीए को 202 पर जीत मिली है, जो अब तक का रिकॉर्ड माना जा रहा है। सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत होती है और एनडीए इस आंकड़े से काफी आगे है। महागठबंधन को सिर्फ 35 सीटें मिली हैं।

कट्टा सरकार अब कभी नहीं लौटेगी -PM मोदी

दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाम 6:51 बजे पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया। जो छठ पूजा को ड्रामा कह सकते हैं, वो बिहार की इज्जत क्या करेंगे। कट्टा सरकार अब वापस नहीं आएगी।”

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने गमछा लहराकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। पूरा परिसर छठी मइया के जयकारों से गूंज उठा। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जनता ने जंगलराज के खिलाफ विकास को चुना है।

कौन-कौन जीता?

बिहार की कई सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों ने भारी बढ़त से जीत दर्ज की है और कहीं महागठबंधन प्रत्याशियों ने जीत हासिल की –

अलीनगर से BJP उम्मीदवार मैथली ठाकुर, वैशाली से JDU उम्मीदवार सिद्धार्थ पटेल, सीतामढ़ी से BJP उम्मीदवार सुनील कुमार पिंटू, बेतिया से BJP उम्मीदवार रिंणु देवी, कुशेश्वर अस्थान से अतिरेक कुमार JDU उम्मीदवार, गोपालगंज से सुभाष सिंह BJP उम्मीदवार, हाजीपुर से अवधेश सिंह BJP उम्मीदवार, काराकाट से CPI उम्मीदवार अनिल सिंह, चनपटिया से INC उम्मीदवार अभिषेक रंजन, भागलपुर से BJP उम्मीदवार रोहित पांडे, मोकामा से JDU उम्मीदवार अनंत सिंह, रघुनाथपुर से RJD उम्मीदवार ओसाका शाहब, मनेर से RJD उम्मीदवार भाई वीरेंद्र, मढ़ौरा से RJD उम्मीदवार जीतेंद्र कुमार राय, दानापुर से BJP उम्मीदवार राम कृपाल यादव, लखीसराय से BJP उम्मीदवार  विजय कुमार सिन्हा, कुम्हरार से BJP उम्मीदवार संजय कुमार, भोरे से JDU उम्मीदवार सुनिल कुमार, राघोपुर से RJD उम्मीदवार तेजस्वी यादव, सिवान से BJP उम्मीदवार मंगल पांडेय, मुजफ्फरपुर से BJP उम्मीदवार रंजन कुमार, समस्तीपुर से JDU उम्मीदवार अश्वमेध देवी, महुआ से LJP(R) उम्मीदवार संजय कुमार सिंह, छपरा से BJP उम्मीदवार छोटी कुमारी, तारापुर से BJP उम्मीदवार सम्राट चौधरी, दरभंगा से BJP उम्मीदवार संजय सरोगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर