9 नवंबर 2025 (राशिफल) : इस रविवार का दिन कुल मिलाकर सभी राशियों के लिए विशेष रहेगा। कुछ राशियों के लिए सफलता और सहजता लेकर आने वाला है, वहीं कुछ को धैर्य और सावधानी बरतने की आवश्यकता है। चलिए, जानते हैं अपनी-अपनी राशि का हाल-चाल –
Highlights:
मेष राशि (Aries)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें सफलता निश्चित है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा और लंबे समय से अटकी हुई प्रमोशन की प्रक्रिया आसान हो सकती है। नई नौकरी में सहयोग मिलेगा और दूर पढ़ाई कर रहे छात्रों को मेहनत का फल जल्द मिलेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
परिवार का पूर्ण समर्थन आपको मिलेगा। बड़ों का स्नेह बना रहेगा और बच्चों की ख़ुशी बनी रहेगी। नया व्यवसाय की योजना लाभदायक रहेगी। काम में सफलता और तरक्की के अवसर हाथ से न जाने दें।
मिथुन राशि (Gemini)
आज धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोग लाभ प्राप्त करेंगे। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को गुरुजनों का सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि (Cancer)
छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कॉलेज एडमिशन की तैयारी पूरी हो सकती है। विदेश में उच्च शिक्षा चाहने वालों को थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। बुज़ुर्गों का आशीर्वाद लाभकारी रहेगा।
सिंह राशि (Leo)
दिन मिला-जुला रहेगा। बड़े काम से पहले विशेषज्ञों की राय लेना लाभदायक होगा। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें — सांस या हृदय संबंधी समस्या हो सकती है। ऑफिस में सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि (Virgo)
आज अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है। नए क्रिएटिव आइडिया सफल होंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ़ होगी। महिला मित्र से मुलाकात संभव है।
तुला राशि (Libra)
दिन पहले से बेहतर रहेगा। लेकिन किसी पर तुरंत भरोसा न करें। बिजनेस में सावधानी बरतें। गृह-उद्योग में काम करने वाली महिलाओं को परिवार का समर्थन मिलेगा। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज संयम बनाए रखें। एक गलत बात परेशानी में डाल सकती है। घर पर रिश्तेदार आ सकते हैं। शिफ्टिंग या नए स्थान पर जाने की योजना बन सकती है। दोस्तों से बात करके मानसिक राहत मिलेगी।
धनु राशि (Sagittarius)
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लंबे समय से रुका धन वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोग लाभ देखेंगे। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को गुरुजनों का सहयोग मिलेगा।
मकर राशि (Capricorn)
आज जीवन और कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं। होटल या रेस्तरां से जुड़े लोग लाभ महसूस करेंगे। बिजनेस में शिफ्टिंग या नई शाखा खोलने की योजना बन सकती है। पिता का सहयोग मिलेगा।
Also Read : भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला बारिश के कारण हुआ रद्द, चार विकेट से हारा ऑस्ट्रेलिया
कुंभ राशि (Aquarius)
लंबी योजना पूरी होगी। नया काम शुरू करने पर लाभ होगा। वाहन चलाते समय आवश्यक कागजात साथ रखें। कला-संगीत से जुड़े लोग मदद और प्लेटफॉर्म पाएँगे।
मीन राशि (Pisces)
विवेक और समझदारी से काम करेंगे। आपकी प्रशंसा होगी। प्रेम संबंधों में दिन अच्छा रहेगा, पार्टनर के साथ डिनर या गिफ्ट मिलने की संभावना है। छात्र परीक्षा परिणाम पर ध्यान केंद्रित करेंगे।



