Friday, September 18, 2026

71 की आयु में बॉलीवुड की प्रसिद्ध सिंगर व एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित का निधन

न्यूज डेस्क : बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस और गायिका सुलक्षणा पंडित का निधन हो गया है. 71 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के नानावती अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली. सुलक्षणा एक्ट्रेस विजेता पंडित और म्यूजिक कम्पोजर जोड़ी जतिन-ललित की बहन थीं. ललित पंडित ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है. ललित ने बताया कि बहन सुलक्षणा पंडित का निधन कार्डियक अरेस्ट के चलते 6 नवंबर रात 8 बजे हुआ. उनका अंतिम संस्कार, 7 नवंबर की दोपहर को किया जाएगा. इस खबर के आने के बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शोक पसर गया है.

सुलक्षणा पंडित ने न सिर्फ फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी बल्कि अपनी सिंनिंग के जरिए भी उन्होंने लोगों के दिलों को जीता था. सुलक्षणा पंडित का जन्म 1954 में हुआ था और वे एक संगीत-परिवार से ताल्लुक रखती थीं. उनके चाचा महान शास्त्रीय संगीत गायक पंडित जसराज थे. उनकी तीन बहनें और तीन भाई हैं, जिनमें भाई जतीन-ललित जोड़ी के रूप में प्रसिद्ध संगीतकार बने.

सुलक्षणा ने महज नौ साल की उम्र से संगीत की राह पकड़ ली थी. 1967 में उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग में कदम रखा. 1975 में फिल्म ‘संकल्प’ में गाने ‘तू ही सागर है तू ही किनारा’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल प्लेबैक अवार्ड से नवाजा गया था. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में भी अपनी किस्मत आजमाई. उन्होंने 1970-80 के दशक में ‘उलझन’, ‘संकोच’, ‘अपनापन’ और हेरा फेरी जैसी फिल्मों में काम किया. उनका करियर एक्टिंग और गायिकी दोनों में समृद्ध रहा, मगर बाद में उन्हें प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी में मुश्किलों का सामना भी उन्हें करना पड़ा.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर