न्यूज डेस्क: चंद्रपुरा के पश्चिम पाली में बीती रात हुए सनसनीखेज डबल मर्डर के बाद बोकारो पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए बोकारो एसपी ने SIT का गठन किया है। घटना के बाद से ही बोकारो पुलिस की कई टीमें सक्रिय हैं। पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच करने के साथ आसपास के इलाकों में पूछताछ शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
जांच के क्रम में अपराधियों के आने-जाने के रास्ते और संभावित ठिकानों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस हत्या के कारण, हमलावरों की पहचान और वारदात के पीछे की साजिश को लेकर अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है। एसआईटी के गठन के बाद पुलिस की जांच अब और तेज हो गई है।


