Wednesday, September 16, 2026

बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने वक़्फ़ और तीन तलाक़ के मुद्दे पर कांग्रेस और राजद पर साधा निशाना

बिहार  : बिहार के कटिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल पर वक़्फ़ क़ानून को लेकर निशाना साधा है. सोमवार को पीएम मोदी ने कहा, “जब भी भाजपा और एनडीए घुसपैठियों को देश से बाहर करने की बात करते हैं यह (विपक्ष) तुरंत घुसपैठियों के बचाव में खड़े हो जाते हैं.” दरअसल पिछले हफ़्ते बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन ने घोषणा पत्र जारी की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘वक़्फ़ संशोधन विधेयक को रोका जाएगा और वक़्फ़ संपत्तियों के प्रबंधन को पारदर्शी बनाया जाएगा’

प्रधानमंत्री ने कहा, “इन्होंने कट्टरपंथियों के दबाव में तीन तलाक़ के ख़िलाफ़ कठोर क़ानून का विरोध किया था. और कट्टरपंथियों का नया एजेंडा पूरा करने के लिए यह नए क़ानून को कूड़ेदान में फेंकने की बात कर रहे हैं.” प्रधानमंत्री ने कहा, “आरजेडी और कांग्रेस की सच्चाई यही है कि यह दोनों ही कट्टरपंथियों के आगे घुटने टेक चुके हैं.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटिहार के अलावा सहरसा में भी चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान अपने भाषण में उन्होंने कांग्रेस और राजद पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि राजद अपने पुराने चेहरों को छिपा रहा है और कांग्रेस उनके घोषणापत्र पर विश्वास नहीं करती. मोदी ने बिहार के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार को जरूरी बताया और एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया. उन्होंने घुसपैठ के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा.

Also Read : टेंडर के माध्यम से दवाओं की खरीद होने को लेकर सरयू राय ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र, जानकारी छुपाने का लगाया आरोप

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद में अंदरूनी मतभेद हैं, उनके पोस्टरों में भी यह झलकता है. आरजेडी अपने पुराने चेहरों को छिपा रही है और कांग्रेस उनके घोषणा पत्र पर भरोसा नहीं करती. जिन्होंने बिहार में जंगलराज लाया, पोस्टर से उनकी तस्वीर गायब है. पिता का नाम छिपाने में शर्म क्यों. आखिर वह कौन सा पाप है जिसे छुपाना पड़ रहा.

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है. केंद्र सरकार पक्के घर दे रही है, लेकिन जहां एनडीए की सरकार नहीं है वहां यह योजना डब्बे में बंद है. जबकि जिस राज्य में एनडीए सरकार है वहां मकान बन रहे हैं. इसलिए आशीर्वाद चाहिए. उन्होंने कहा कि अररिया, पूर्णिया, किशनंगज और कटिहार में घुसपैठिए हैं. इनका वोट पाने के लिए राजद और कांग्रेस बिहार और यहां के बच्चे के भविष्य को खतरे में डाल रहे हैं, वोट के लिए बिहार और देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर