Friday, September 18, 2026

पाकुड़ में युवक की गोली मारकर हत्या, आपसी विवाद में गई जान

झारखंड : पाकुड़ जिले के मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक चाय की दुकान पर हुए आपसी विवाद में बदमाशों ने एक युवक पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही मुफ़स्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. स्थिति गंभीर होने पर उसे बंगाल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान पत्थर व्यवसायी मकबूल शेख उर्फ़ सुखु के रूप मे हुई है. अब तक बदमाशों की पहचान भी नहीं हो सकी है. शुरूआती जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की अलग अलग बिंदुओं के आधार पर जांच कर रही है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर