Monday, September 14, 2026

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल को किया नमन, राजभवन में दी श्रद्धांजलि

झारखंड  : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को राज भवन में देश के पहले उप प्रधानमंत्री सह गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर राज्यपाल ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और रियासतों के एकीकरण के माध्यम से आधुनिक भारत की सुदृढ़ नींव रखी. सरदार पटेल का दूरदर्शी नेतृत्व और उनके अदम्य साहस ने देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया.

Also Read : बोकारो में हुए एंटी नक्सल स्पेशल ऑपरेशन में शामिल पुलिस अधिकारियों व जवानों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 2025 से किया गया सम्मानित

राज्यपाल ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन, त्याग और नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने सभी राज्यवासियों से राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द के संकल्प को दोहराने की अपील की. इस अवसर पर उन्होंने समस्त राज्यवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह दिवस हमें राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहने का संदेश देता है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर