Monday, November 2, 2026

अमित खरे को संसद टीवी के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार

देश :  राज्यसभा टेलीविज़न काउंसिल की गवर्निंग बॉडी ने उपराष्ट्रपति के सचिव, प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार अमित खरे को संसद टीवी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का अतिरिक्त प्रभार सौंपने का निर्णय लिया है।

खरे एक अनुभवी और दूरदृष्टि संपन्न प्रशासक रहे हैं। वे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव के रूप में लंबे समय तक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। इस दौरान उन्होंने अनेक जन-हितकारी नीतियों को सफलतापूर्वक लागू किया।

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार के रूप में तथा उच्च शिक्षा विभाग सहित कई प्रमुख मंत्रालयों में सचिव पद पर रहकर राष्ट्रीय महत्व के कार्यों की रूपरेखा तैयार करने और उन्हें जमीन पर उतरने में अग्रणी भूमिका निभाई।

अपनी प्रशासनिक सेवा के दौरान श्री खरे चारा घोटाले के खुलासे में निर्णायक भूमिका और डायन प्रथा जैसे सामाजिक अभिशाप के खिलाफ प्रभावी हस्तक्षेप के लिए भी जाने जाते हैं। साथ ही, वे नई शिक्षा नीति-2020 के प्रमुख शिल्पकारों में थे, जिसने देश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा व दृष्टि प्रदान की।

वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के झारखंड कैडर के अधिकारी हैं तथा झारखंड में कई महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व संभाल चुके हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर