Sunday, May 31, 2026

दिल्ली में ISI और अंडरवर्ल्ड से जुड़े 9 आतंकी गिरफ्तार, एयरपोर्ट और पावर प्लांट उड़ाने की थी साजिश

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा की गई इस कार्रवाई को हाल के वर्षों की बड़ी आतंकवाद-रोधी सफलता माना जा रहा है। जांच एजेंसियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े नेटवर्क के लिए काम कर रहे थे।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

दाऊद इब्राहिम और पाकिस्तान कनेक्शन

सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी दिल्ली, मुंबई, राजस्थान और पंजाब से की गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर इन लोगों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से विदेशी हथियार, ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क का एक हिस्सा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के इशारों पर काम कर रहा था। वहीं दूसरे हिस्से का संचालन पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी द्वारा किए जाने की जानकारी मिली है। जांच एजेंसियों का मानना है कि पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI है।

महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाने की साजिश

सूत्रों के अनुसार, यह नेटवर्क देश के कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की योजना बना रहा था। संभावित टारगेट में पावर प्लांट, बिजली वितरण केंद्र, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और अन्य संवेदनशील संस्थान शामिल थे। इसके अलावा सुरक्षा बलों के जवानों को भी निशाना बनाए जाने की आशंका जताई जा रही है। जांच एजेंसियों को शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि बरामद विस्फोटक सामग्री सीमा पार से भारत पहुंचाई गई थी। अब एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हथियार और विस्फोटक किस रास्ते से देश में लाए गए और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे।

फंडिंग और नेटवर्क की जांच जारी

स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी पूरे नेटवर्क की फंडिंग, हथियार सप्लाई और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की गहराई से जांच कर रहे हैं। एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि इस नेटवर्क के अन्य सदस्य देश के दूसरे हिस्सों में सक्रिय हैं या नहीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल आज दोपहर 3:30 बजे पुलिस मुख्यालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग कर सकती है। इसमें पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किए जाने की संभावना है।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

इस कार्रवाई के बाद राजधानी दिल्ली समेत देशभर की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। अधिकारियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई कर एक बड़े हमले की साजिश को नाकाम कर दिया गया है। संवेदनशील इलाकों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें: CUET UG परीक्षा के लिए NTA ने बदला परीक्षा टाइम, छात्रों को घंटों करना पड़ा इंतजार

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर