Monday, November 2, 2026

भीलवाड़ा में NH-58 पर 6 वाहन आपस में टकराए, तीन की मौत, 12 अन्य घायल

राजस्थान : राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में शुक्रवार सुबह घने कोहरे ने एक बार फिर जानलेवा रूप ले लिया। शहर के पास नेशनल हाईवे-58 पर कम दृश्यता के कारण हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सुबह करीब 7 बजे भीलवाड़ा-अजमेर रोड पर कोठारी पुल के पास हुआ। घटना पर मौजूद लोगों के मुताबिक, सुबह अचानक घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे छह वाहन एक के बाद एक आपस से टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर अफरा-तफरी का महौल बन गया।

पुलिस सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। मृतकों के शवों को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल और अस्पताल का दौरा कर हालात का जायजा लिया।

10 किलोमीटर लंबा जाम

हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। लगभग तीन घंटे तक ट्रैफिक पूरी तरह ठप रहा, जिससे एंबुलेंस को भी निकलने में परेशानी हुई। बाद में पुलिस ने इमरजेंसी वाहनों के लिए रास्ता बनाकर ट्रैफिक धीरे-धीरे बहाल कराया।

राज्यभर में कोहरे का असर

राजस्थान के कई हिस्सों में घना कोहरा अभी भी परेशानी का सबब बना हुआ है। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में लगातार तीसरे दिन कोहरे की चादर छाई रही। NH-48 और स्टेट हाईवे पर दृश्यता 10 मीटर तक सिमट गई। प्रशासन ने वाहन चालकों से सुबह के समय अत्यधिक सावधानी बरतने की अपील की है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर