Tuesday, November 3, 2026

जमशेदपुर में रात्रि ड्यूटी में सोते मिले ASI समेत 5 पुलिसकर्मी, एसएसपी ने किया निलंबित

जमशेदपुर : शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने और रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाने के लिए जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने बीती रात औचक निरीक्षण किया। देर रात शहरी इलाकों में निकले एसएसपी ने कई स्थानों पर पुलिसकर्मियों की गंभीर लापरवाही पकड़ी, जिसके बाद तत्काल सख्त कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

ड्यूटी में सोते मिले पुलिसकर्मी

एसएसपी सबसे पहले मरीन ड्राइव, फिर स्टेशन चौक और जुगसलाई इलाके पहुंचे। यहां रात्रि गश्ती पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान मरीन ड्राइव पर तैनात पीसीआर-11 में पदस्थापित एएसआई रौशन गुड़िया, हवलदार नंद लाल मुंडा और चालक हरेंद्र कुमार वाहन खड़ा कर सोते हुए पाए गए। इसी तरह स्टेशन चौक पर पीसीआर-9 में तैनात एएसआई संजय इंदुवार भी ड्यूटी के दौरान सोते मिले। वहीं जुगसलाई थाना की गश्ती वाहन में तैनात दारोगा तिर्की और हवलदार कृष्णा रजक भी सोते पाए गए।

एसएसपी की सख्त कार्रवाई

ड्यूटी के दौरान इस तरह की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी पीयूष पांडेय ने सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर लाइन क्लोज कर दिया। इसके अलावा होमगार्ड चालक हरेंद्र कुमार को भी विभाग से क्लोज कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हाल के दिनों में शहर में रात के समय आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में रात्रि गश्ती में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा से जुड़ी ड्यूटी में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। इस औचक निरीक्षण के बाद पुलिस महकमे में सतर्कता बढ़ गई है और रात्रि गश्ती को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर