Thursday, October 29, 2026

आंध्र प्रदेश की तुंगभद्रा नदी में 5 साल के बच्चे को बचाने गए 5 लोग डूबे, सभी के शव बरामद

न्यूज डेस्क: आंध्र प्रदेश के कर्नूल जिले के मंत्रालयम के पास तुंगभद्रा नदी में डूब रहे एक नाबालिग लड़के को बचाने के दौरान 5 लोगों की डूबने से मौत हो गई. यह दर्दनाक घटना शनिवार को हुई है. सभी मृतकों के शव को बरामद कर लिया गया हैं. एक ही परिवार को सभी लोगों के डूबने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रात के 8.30 तक सर्च ऑपरेशन चलाया.

बचाने गए लोग तेज बहाव की चपेट में आए 

जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार में सभी रिश्तेदार सत्यनारायण स्वामी व्रत में हिस्सा लेने के लिए कलप्पाचारी के घर पर जमा हुए थे. सभी रस्मों के बाद 6 लोगों ने एक ग्रुप बनाकर आराम से तैरने के लिए नदी के किनारे गए. वहीं वे लोग  गहरे पानी और तेज लहरों का अंदाजा लगा रहे थे. इसी दौरान 5 वर्षीय युवान चंद्र गलती से अपना संतुलन खो बैठा और नदी की लहरों में बह गया. लड़के को खतरे में देखकर परिवार के बाकी 5 सदस्य उसे बचाने के लिए एक के बाद एक गहरे पानी कूद गए. लेकिन अचानक पानी गहराई और तेज बहाव बढ़ गया, जिस कारण से सभी लोग गहरे पानी में डूब गए.

इसे भी पढ़े: पश्चिम बंगाल में सोमवार को शुभेंदु सरकार का कैबिनेट विस्तार, शामिल हो सकते हैं 33 नए मंत्री

पुलिस ने रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया

मौके पर से अपर्णा नामक एक महिला पानी के बहाव में बचकर सुरक्षित नदी से बाहर निकली. जिसके बाद उसने आस-पास रहने वालों और रिश्तेदारों को घटना की सूचना दी. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस के लोग और एक्सपर्ट तैराक देसी नावों का इस्तेमाल करके मौके पर पहुंचे और शनिवार रात 8:30 तक जोरदार सर्च ऑपरेशन चलाया.

इस घटना में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से आए परिवार के सदस्य शामिल थे. इसमें 22 वर्षीय वडला धनु, 5 वर्षीय युवान चंद्र, 35 वर्षीय वडला सतीश (सतीश चंद्र) युवक के पिता 28 वर्षीय राघवेंद्र, 22 वर्षीय संध्या का शव बरामद कर लिया गया हैं. वहीं मौके पर अपर्णा अडोनी बच गईं.

प्रभारी और उद्योग मंत्री ने दिया निर्देश 

इस दर्दनाक घटना के बाद घर में जश्न का माहौल पूरी तरह से गहरे मातम में बदल गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटनास्थल पर भी लोग इस हादसे को देखकर डर के सहम गए थे. वहीं घटना को लेकर आंध्र प्रदेश के जिला प्रभारी मंत्री निम्माला रामानायडू और उद्योग मंत्री टीजी भारत ने हादसे पर गहरा दुख जताया और स्थानीय अधिकारियों को सर्च ऑपरेशन पर नजर रखने का निर्देश दिया.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर