Wednesday, October 28, 2026

कोडरमा इंदरवा इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली, 3 अन्य गिरफ़्तार

क्राइम डेस्क : झारखंड के कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के इंदरवा इलाके में सोमवार देर शाम अपराधियों के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़ में तीन अपराधियों सन्नी कुमार, अतुल कुमार एवं अमन राज को गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक अन्य अपराधी प्रिंस पांडेय उर्फ बाबा के दाहिने पैर में गोली लगी है. इस दौरान उसने पुलिस पर 5 राउंड फायरिंग की थी, जिसके बाद ही आत्मरक्षार्थ पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। घटना के बाद उसे इलाज के लिए पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है और उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

इसे भी पढ़ें : धनबाद में लेवी वसूलने पहुंचे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, दो को लगी गोली

पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार अपराधी बैंक ऑफ महाराष्ट्र में लूट की घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से एकत्रित हुए थे। इस संबंध में हजारीबाग पुलिस ने कोडरमा पुलिस को जानकारी मुहैया कराई थी। इसके आधार पर ही पुलिस ने तीन अपराधियों को हिरासत में लिया।

अपराधियों को हिरासत में लिए जाने के दौरान ही एक अन्य अपराधी प्रिंस पांडेय ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। अपराधियों के पास से पुलिस ने 3 पिस्तौल, 5 मैगजीन एवं 15 राउंड गोलियां बरामद की हैं। इनके मोबाइल फोन से बैंक ऑफ महाराष्ट्र की रेकी किए जाने के वीडियो भी प्राप्त हुए हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर