रांची: झारखंड हाईकोर्ट के तत्वावधान में आयोजित 2nd All India Judges Badminton Tournament 2026 शनिवार को शुरू हुआ। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान, जस्टिस रोंगोन मुखोपाध्याय, जस्टिस अनुभा रावत चौधरी एवं भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान निक्की प्रधान ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खेलगांव परिसर के ठाकुर विश्वनाथ शहदेव इंडोर स्टेडियम, मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित यह टूर्नामेंट चार जनवरी को संपन्न होगी।
इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने कहा कि खेल न केवल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और आपसी सहयोग को भी सुदृढ़ करते हैं। ऐसे आयोजन न्यायपालिका के सदस्यों को अपने दायित्वों के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देते हैं। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित बैडमिंटन प्रतियोगिता 03 से 04 जनवरी 2026 तक झारखंड की राजधानी रांची स्थित
प्रतियोगिता में देश के 09 विभिन्न उच्च न्यायालयों झारखण्ड, इलाहाबाद, मद्रास, तेलंगाना, उड़ीसा, बॉम्बे, ओडिशा, राजस्थान, केरल एवं कर्नाटक से आए 31 माननीय न्यायाधीश भाग ले रहे हैं। टूर्नामेंट का उद्देश्य न्यायपालिका से जुड़े माननीय पदाधिकारियों के बीच खेल भावना, आपसी सौहार्द, शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के दौरान मेन सिंगल्स, मेन डबल्स, वूमेन सिंगल्स एवं मिक्स्ड डबल्स कुल चार श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें माननीय न्यायाधीश अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए खेलगांव परिसर में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बैडमिंटन कोर्ट, खिलाड़ियों के लिए विश्राम स्थल, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान टूर्नामेंट के उत्कृष्ट प्रबंधन एवं समन्वय को लेकर जस्टिस रोंगोन मुखोपाध्याय ने रांची के डीसी मंजूनाथ भजन्त्री को सम्मानित किया।


