Friday, October 30, 2026

पलामू में पेड़ गिरने से 2 बाइक सवार युवक की मौत, रेलवे ट्रेक पर गिरा विशाल वृक्ष

न्यूज डेस्क: पलामू में बीते दिन बुधवार को हैदरनगर और लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नौडीह में पेड़ गिरने से 2 युवक की मौत हो गई है, मृतक की पहचान औरंगाबाद जिले के बड़ेम थाना क्षेत्र अंतर्गत तिवारीडीह निवासी 50 वर्षीय रामदेव चंद्रवंशी के रूप में हुई. वहीं, नौडीहा में पेड़ गिरने से सुनील राम के बेटे की मौत हो गई.

जबकि इस घटना में एक दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घायल की पहचान रामबांध धोबियाडीह टोला निवासी 45 वर्षीय अनिल चंद्रवंशी के रूप में हुई है. अनिल चंद्रवंशी अपने रिश्तेदार के घर गए हुए थे.

पेड़ की गिरने से युवकों की मौत

जानकारी के अनुसार, रामदेव चंद्रवंशी एक शादी समारोह में शामिल होने हैदरनगर के रामबांध टोला के धोबियाडीह गए थे. जहां उनकी तबीयत खराब होने पर अनिल चंद्रवंशी उसे अपने बाइक से इलाज कराने हैदरनगर लेकर गए थे. इलाज के बाद दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज आंधी-तूफान के कारण मरघटिया रोड पर पीपल का विशाल वृक्ष अचानक बाइक पर गिर गया. जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

इसे भी पढ़े: केंद्र सरकार ने 30 सितंबर तक चीनी के निर्यात लगाई रोक

मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत दोनों को निजी वाहन से अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने रामदेव चंद्रवंशी को मृत घोषित कर दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल अनिल चंद्रवंशी की नाजुक स्थिति को देखकर उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच रेफर कर दिया.

रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़ परिचालन बाधित

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. वहीं मेदिनीनगर के सिंगरा खुर्द इलाके में रेलवे ट्रैक पर पीपल का पेड़ गिरने से रेलवे का थर्ड लाइन पर परिचालन बाधित रहा. मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने करीब 1 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को सामान्य किया. मौसम का कहर और इस दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस घायल और मृतक को अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू की.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर