Wednesday, October 28, 2026

पलामू में शादी समारोह से लौट रहें 2 युवकों की सड़क हादसे में मौत, चालक गिरफ्तार

न्यूज डेस्क: पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर इलाके में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई. दोनों शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान वे तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आ गए और बुरी तरह से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया और पुलिस को घटना की जानकारी दी.

मौके पर पहुंची  पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मौके से बोलेरो एवं बाइक को जब्त कर लिया. पुलिस ने बोलेरो ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

इसे भी पढ़े: पीएम मोदी 2 गाड़ियों के काफिले से पहुंचे कैबिनेट मीटिंग पर, खुद पेश की मिसाल

शादी समारोह के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक छतरपुर थाना क्षेत्र के लठेया के इलाके में शादी समोराह में शामिल होने गए थे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान मदनपुर में सामने से आ रही बोलेरो और उनकी बाइक में जोरदार टक्कर हो गया.

इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए, दोनों को इलाज के लिए छतरपुर के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया. जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

मृतकों की पहचान

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया. मृतकों की पहचान पलामू सदर थाना क्षेत्र के कौड़िया निवासी किशन कुमार जबकि दूसरे की पहचान गढ़वा के डंडई के बलिया गांव के अनुज कुमार के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस ने बाइक और बोलेरो को जब्त कर लिया है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर