Monday, November 2, 2026

गोरखपुर के रोहिणी नदी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की मौत, दूसरे की तलाश जारी

न्यूज डेस्क: गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत माधोपुर बंधे के पास रोहिणी नदी में 2 मासूम की डूबने से मौत हो गई. जिससे मौके पर हड़कंप मच गया. एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, 1 मासूम की लाश बरामद कर ली गई और दूसरे की तलाश जारी है. घटना मंगलवार शाम 3.30 बजे की है. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

नहाने गए 4 बच्चों में 2 डूबे 

गोरखपुर नगर निगम के मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि दोपहर करीब 2.30 बजे 4 बच्चे नदी में नहाने आए थे. जिनमें से 2 बच्चे डरकर भाग गए और 2 बच्चे डूबने लगे. घटना के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आ गई और NDRF की टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. जिसके बाद उन्होंने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरु किया. NDRF की टीम और गोताखोर बचाव और तलाशी करने लगें जहां उन्होंने 1 बच्चे का शव बरामद कर लिया, लेकिन दूसरे बच्चे की तलाशी जारी है.

इसे भी पढ़े: गढ़वा विधायक ने राज्यपाल से मुलाकात कर सौंपा एनपीयू समस्याओं का मांग पत्र

1 शव बरामद

एसपी सिटी निमिष पाटिल ने कहा कि मंगलवार शाम करीब 3.30 बजे पुलिस को बच्चों के डूबने की सूचना मिली थी. मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. जिसमें पता चला कि 4 बच्चों में से 2 बच्चे सुरक्षित अपने घर पहुंच गए. वहीं 2 बच्चों में से सर्वेश का शव मिल गया, लेकिन बच्ची पीहू की तलाश जारी है.

बच्ची की तलाश जारी

11 वर्षीय मृतक सर्वेश यादव मानिराम का निवासी था और वह माधोपुर अपने ननिहाल विक्की यादव के घर गया था. बच्चे के मौत की सूचना मिलते ही मां का रो-रोकर बार हाल है, मां ने रोते हुए कहा कि मेरा बेटा डूब नहीं सकता है. वहीं विक्की यादव की 9 वर्षीय बेटी पीहू यादव के शव की तलाशी चल रही है. इस घटना के बाद पूरे इलाके और परिवार में कोहराम मच गया है.

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर