Wednesday, July 22, 2026

महाराष्ट्र में संदिग्ध ज़हरीली शराब पीने से 18 लोगों की मौत मामले में 6 पुलिसकर्मी समेत 19 हुए निलंबित

न्यूज डेस्क : महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी चिंचवड में संदिग्ध ज़हरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत के बाद 6 पुलिसकर्मियों और आबकारी विभाग के 13 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इन पर आरोप है कि ये संदिग्ध ज़हरीली अवैध शराब की सप्लाई रोकने में नाकाम रहे.

इसे भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में बिजली के महंगी होने के आसार, दस प्रतिशत बढ़ाया गया फ्यूल सरचार्ज

पुणे पुलिस कमिश्नरेट के आदेश के अनुसार, हडपसर पुलिस थाने से सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर संजय मोगले, असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर हसीना सिकलगार और सब-इंस्पेक्टर हसन मुलानी को निलंबित कर दिया गया है.इसके अलावा, पिंपरी चिंचवड पुलिस के छह कर्मचारियों को भी निलंबित किया गया है. इधर राज्य आबकारी विभाग ने भी 13 कर्मचारियों को निलंबित किया है.

वहीं इस मामले की जांच सीआईडी कर रही है और अवैध शराब कारोबारी समेत आठ लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, संदिग्ध ज़हरीली शराब पीने के बाद पिंपरी चिंचवड के फुगेवाड़ी इलाके में 10 लोगों की मौत हुई, जबकि पुणे के हडपसर स्थित पंधारे माला इलाके में चार लोगों की मौत हुई. पांच लोगों का पिंपरी चिंचवड के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर