Sunday, November 1, 2026

मिर्जापुर हाईवे पर ट्रक व बोलेरो की टक्कर, गाड़ियों में लगी आग से 11 की मौत

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। हादसा मिर्जापुर-रीवा नेशनल हाईवे पर ड्रमडगंज थाना क्षेत्र में रात करीब 9:30 बजे हुआ। तेज रफ्तार ट्रक का ब्रेक फेल होने के बाद उसने आगे चल रही बोलेरो और स्विफ्ट कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बोलेरो में आग लग गई और उसमें सवार 9 लोग जिंदा जल गए।

कैसे हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक अचानक बेकाबू हो गया क्योंकि उसका ब्रेक फेल हो गया था। ट्रक ने पहले बोलेरो और स्विफ्ट कार को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर लगते ही दोनों वाहन आगे चल रहे ट्रॉले से जा भिड़े। हादसे के दौरान बोलेरो की रफ्तार तेज थी, जिससे टक्कर के बाद वह उछलकर अलग जा गिरी और उसमें अचानक आग लग गई। वहीं स्विफ्ट कार ट्रक और ट्रॉले के बीच बुरी तरह फंस गई।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

बोलेरो में सवार सभी की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बोलेरो में टक्कर के तुरंत बाद तेज धमाके के साथ आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि वाहन में बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। अंदर फंसे लोग मदद के लिए चीखते रहे, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास मौजूद लोग भी करीब नहीं जा सके। इस हादसे में बोलेरो सवार 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक ही परिवार के 8 सदस्य और वाहन चालक शामिल थे।

मुंडन संस्कार से लौट रहा था परिवार

मिर्जापुर जिला प्रशासन के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ परिवार जिगना थाना क्षेत्र के नरैना गांव का रहने वाला था। परिवार 7 साल के बच्चे शिवा का मुंडन संस्कार कराने मैहर गया था और वहां से वापस लौट रहा था। हादसे में शिवा, उसकी मां वंदना समेत परिवार के कई सदस्यों की मौत हो गई। बताया गया कि परिवार के रिश्तेदार दंपती और उनकी बेटी भी इस हादसे में जान गंवा बैठे।

यह भी पढ़ें: प बंगाल में 152 सीटों और तमिलनाडु में सभी 234 सीटों के लिए मतदान जारी, 9 बजे तक 18.76 % वोटिंग

इस भीषण सड़क हादसे में बोलेरो सवार लोगों के अलावा स्विफ्ट कार के चालक और ट्रॉले के क्लीनर की भी मौत हो गई। इस तरह कुल मृतकों की संख्या 11 हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने और लोगों को निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हालांकि तब तक बोलेरो पूरी तरह जल चुकी थी। मिर्जापुर की एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि सभी मृतक जिगना थाना क्षेत्र के नरैना गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

एक ही परिवार के कई लोगों की मौत के बाद नरैना गांव में मातम का माहौल है। गांव के लोग इस दर्दनाक हादसे से सदमे में हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की तकनीकी जांच को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर