Saturday, June 13, 2026

प बंगाल में 152 सीटों और तमिलनाडु में सभी 234 सीटों के लिए मतदान जारी, 9 बजे तक 18.76 % वोटिंग

न्यूज डेस्क : तमिलनाडु के सभी 234 विधानसभा सीटों और पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 सीटों पर वोटिंग हो रही है। प बंगाल में 152 सीटों पर कुल 1478 उम्‍मीदवार चुनावी मैदान में है और 3.60 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। 152 विधानसभा क्षेत्रों में 44 हजार से अधिक मतदान केन्‍द्र स्‍थापित किए गये हैं। इनमें से 7384 मतदान केन्‍द्रों को अत्‍यधिक संवेदनशील माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : एयर नाउ की खबर का असर, कार्यपालक अभियंता रघुनंदन उरांव के खिलाफ हुई कार्रवाई

सुबह नौ बजे तक प बंगाल में 18.76 फीसदी लोगों ने वोटिंग की है तो वहीं तमिलनाडु में 17.69 फीसदी वोटिंग हुई है। चुनाव आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक पहले दो घंटों में मतदान अभी तक शांतिपूर्ण रहा है। प बंगाल में  मुकाबला सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के मतदान का दूसरा चरण अगले बुधवार को होगा।

सुबह 9 बजे तक बंगाल में मतदान

बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में 18.81%, बीरभूम में 19.01%, जलपाईगुड़ी में 18.50%, मुर्शिदाबाद में 18.88%, कूचबिहार में 17.56%, पश्चिम मेदिनीपुर में 20.51%, बांकुड़ा में 20.20%, उत्तर दिनाजपुर में 17.54%, झाड़ग्राम में 19.94%, मालदा में 16.96%, दक्षिण दिनाजपुर में 18.81%, पश्चिम बर्द्धमान में 19%, पुरुलिया में 17.83%, अलीपुरद्वार में 17.70%, कालिम्पोंग में 18.74% और दार्जीलिंग में 18.80% मतदान हुआ।

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग खबर