Thursday, April 23, 2026

गुजरात के भरूच में केमिकल फैक्ट्री में धमाके में 10 मजदूर झुलसे, घायलों की हालत गंभीर

न्यूज डेस्क: गुजरात के भरूच जिले स्थित झगड़िया GIDC इलाके में गुरुवार को एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद भीषण आग लग गई। हादसा मेट्रोपॉलीटन एक्सीकेम कंपनी के प्लांट में हुआ, जहां धमाके के बाद पूरे इलाके में अफर-तफरी मैच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 10 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से जयबेन मोदी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

केमिकल फैक्ट्री होने की वजह से आग तेजी से फैलने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही झगड़िया, अंकलेश्वर और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी फोम और पानी की मदद से आग बुझाने में जुटे हुए हैं। आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

फिलहाल आग लगने और धमाके का सही कारण सामने नहीं आया है। शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि गैस रिसाव या शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ हो सकता है। घटना के बाद पुलिस और औद्योगिक सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: राम-रावण युद्ध नहीं, बल्कि इस लड़ाई से शुरू होगी नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’! सामने आई फिल्म के सबसे बड़े वॉर सीक्वेंस की डिटेल

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस हादसे के बाद झगड़िया GIDC की औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन होना चाहिए ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता आग को पूरी तरह बुझाने और प्लांट में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

एयर नाउ की खबर का असर, कार्यपालक अभियंता रघुनंदन...

रांची : पिछले दिनों लोहरदगा कोर्ट की ओर से धोखाधड़ी मामले में जेल की सजा होने के बाद और इस संबंध में एयर नाउ...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर