लाइफस्टाइल: शाम के समय चाय के साथ बिस्किट खाना हमारे लिए लगभग आम बात है। शाम में भूख लगी नहीं कि पैकेट खोल और दो-चार बिस्किट खा लिए। लेकिन परेशानी तब होती है जब ये आदत रोज कई बार दोहराई जाए। ऐसे में सिर्फ बार-बार चाय बिस्किट के बजाय घर में ही बनाए टैस्टी सा इंडियन snacks. जिसमे प्रोटीन, फाइबर और अच्छे फैट जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। जिससे सिर्फ स्वाद नहीं आपका पेट भी भरा रहे।
Highlights:
इसे भी पढ़े: पलामू के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में हंगामे के बाद SDO का आश्वासन बेअसर, नहीं बदला मेस वेंडर
शाम के समय खाए मखाना
शाम की चाय के साथ खाए हल्का और crispy भुना मखाना। इसे थोड़े से घी में हल्का सा roast करके इसमें नमक और काली मिर्च डाल कर खाए। इसमें fiber और calcium मिलता है। इस sancks की सबसे अच्छी बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती है। और ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है।
भुना हुआ चना
भुना चना काफी सस्ता, आसान और पेट भरने वाला snacks होता है। इसमें प्लांट प्रोटीन और फाइबर मिलता है, इसलिए थोड़ी मात्रा में खाने के बाद भी काफी देर तक पेट भरा रहता है। अगर आप चाहे तो आप इसमे थोड़ा सा प्याज, टमाटर और नींबू का रस डालकर चटपटा बना सकते हैं। और snacks के समय इसे बिस्किट के जगह खा सकते है।
स्प्राउट्स चाट
अगर आप चटपटा खाने के शौकीन हैं तो आपके लिए स्प्राउट्स चाट एक अच्छा ऑप्शन है। आप इसमें अंकुरित मूंग के साथ प्याज, टमाटर, नींबू और थोड़ा काला नमक डालें। मूंग से प्रोटीन और फाइबर मिलता है, जबकि सब्जियों से अलग-अलग विटामिन और दूसरे पोषक तत्व मिलते हैं। इसे आप शाम के snacks या हल्की भूख के समय खा सकते हैं।
ढोकला भी है अच्छा ऑप्शन
ढोकला ऐसा गुजराती snacks है जो हल्का भी लगता है और पेट पर बहुत भारी भी नहीं पड़ता है। इसे बेसन या चावल-बेसन के बैटर से steam करके बनाया जाता है। इसलिए इसमें तला हुआ snacks जैसी ज्यादा ऑयली फील नहीं होती। इसे हरी चटनी के साथ खाया जा सकता है।
खाखरा बिस्किट
पतला और कुरकुरा खाखरा बिस्किट का अच्छा विकल्प हो सकता है। खासकर अगर आप गेहूं या बाजरे से बना खाखरा लेते हैं। इसे चाय के साथ खा सकते हैं। ज्यादा भूख लगे तो इसके साथ दही या हल्की सब्जी भी ले सकते हैं। बाजार से खाखरा खरीदते समय पैकेट पर लिखी सामग्री जरूर देखें। ज्यादा तेल, नमक या मैदा वाले खाखरे से बचें। घर का बना या कम तेल वाला खाखरा रोज के नाश्ते के लिए बेहतर हो सकता है।
हल्का पोहा चिवड़ा
बाजार का नमकीन अक्सर ज्यादा तेल वाला होता है। इसके बजाय आप घर पर हल्का पोहा चिवड़ा बना सकते हैं। इसके लिए पोहे को हल्का भूनकर उसमें मूंगफली, भुना चना और थोड़े मसाले मिला सकते हैं। इसे ज्यादा तेल में तलने की जरूरत नहीं होती। अगर शाम को कुछ नमकीन और कुरकुरा खाने का मन करे, तो घर का बना पोहा चिवड़ा अच्छा विकल्प हो सकता है। आप इसमें अपनी पसंद के हिसाब से मसाले कम या ज्यादा कर सकते हैं। बस मूंगफली और तेल की मात्रा का ध्यान रखें।


