Monday, October 5, 2026

मुंबई में शिवानी शर्मा फाउंडेशन की पहल, बुजुर्ग महिलाओं के चेहरे पर लौटी मुस्कान

मुंबई: अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर एक बहुत ही खास और दिल छू लेने वाला कार्यक्रम हुआ. शिवानी शर्मा फाउंडेशन ने लायंस क्लब ऑफ बॉम्बे हिलटॉप के साथ मिलकर 1 अक्टूबर को एक वृद्धाश्रम में ‘महिला सहायता पहल’ (Women’s Support Initiative) का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मकसद बुजुर्ग महिलाओं को सहारा देना, उन्हें सम्मान देना और उनके जीवन में खुशियां लाना था.

इसे भी पढ़े: शाम होते ही क्यों डल हो जाता है चेहरा? ऐसे लौटाएं चेहरे का ग्लो और निखार

खुशियां बांटने की पहल

शिवानी शर्मा फाउंडेशन लंबे समय से समाज सेवा के काम कर रहा है. “छोटा कदम, बड़ा असर” की सोच के साथ यह संस्था महिला सशक्तिकरण, बच्चों की पढ़ाई और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए काम करती है. इस कार्यक्रम के जरिए भी फाउंडेशन ने यही दिखाया कि छोटी कोशिश भी बड़ा बदलाव ला सकती है.

बुजुर्गों को बांटी गई जरूरी चीजें

इस पहल के दौरान वृद्धाश्रम में रहने वाले लोगों को कई जरूरी चीजें दी गईं. इसमें कंबल, चादर, महिलाओं और पुरुषों के कपड़े, मोजे और खाने-पीने का सामान शामिल था. लेकिन इस कार्यक्रम की खास बात सिर्फ सामान देना नहीं था. इसका असली मकसद था बुजुर्गों को यह महसूस कराना कि वे अकेले नहीं हैं और समाज उनके साथ है. कार्यक्रम के दौरान वॉलंटियर्स और टीम के सदस्यों ने बुजुर्ग महिलाओं के साथ समय बिताया. उनसे बात की, उनकी जिंदगी की कहानियां सुनीं और उन्हें अपनापन महसूस कराया. मनोरंजन के लिए ‘हाउसी’ गेम भी खेला गया. इसमें बुजुर्ग महिलाओं ने बहुत खुशी के साथ हिस्सा लिया. इसके बाद उन्हें उपहार दिए गए और पूरा माहौल खुशियों से भर गया.

कई खास मेहमान हुए शामिल

इस कार्यक्रम में कई जाने-माने लोग भी शामिल हुए. इनमें वरिष्ठ पत्रकार और RTI एक्टिविस्ट अनिल गलगली, NCP नेता एडवोकेट अरविंद तिवारी, अभिनेत्री और उद्यमी शिवानी शर्मा, लायंस क्लब ऑफ बॉम्बे हिलटॉप की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर रुचिता मेहरा, ‘साथी द यूथ फाउंडेशन’ के संस्थापक अमित तिवारी, अभिनेता और निर्देशक मनीष मिश्रा, ‘सेवन रोल्स एंटरटेनमेंट LLP’ के संस्थापक शिव शुक्ला, डिजाइनर-स्टाइलिस्ट और प्रोड्यूसर हितेंद्र जे. कपोपारा और समाजसेवी वेंकटेश राजन शामिल रहे. इन सभी मेहमानों ने बुजुर्ग महिलाओं से मुलाकात की, उनसे बात की और उन्हें उपहार व जरूरी सामान दिए. उनके साथ बिताया गया समय इस कार्यक्रम का सबसे खास और यादगार हिस्सा रहा.

फाउंडेशन की टीम ने कहा कि असली बदलाव तब आता है जब लोग मिलकर काम करते हैं और एक-दूसरे के लिए सोचते हैं. संस्था आगे भी वॉलंटियर्स, सामाजिक संगठनों और CSR सहयोगियों के साथ मिलकर जरूरतमंद लोगों की मदद करती रहेगी और समाज में अच्छा बदलाव लाने का काम जारी रखेगी.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर