Sunday, November 1, 2026

25 अगस्त को बिहार विधानसभा घेराव करेंगे छात्र, गर्दनीबाग में ‘शिक्षा सत्याग्रह 2.0’ तेज; 5 दिन से आमरण अनशन पर अमन यादव

बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, लंबित भर्तियों और रोजगार के सवालों को लेकर छात्रों का आंदोलन अब बड़ा रूप लेने जा रहा है। 25 अगस्त को छात्र बिहार विधानसभा घेराव करेंगे। इससे पहले पटना के गर्दनीबाग में चल रहा ‘शिक्षा सत्याग्रह 2.0’ लगातार तेज हो रहा है।

पिछले पांच दिनों से छात्र नेता अमन यादव आमरण अनशन पर बैठे हैं। शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी गर्दनीबाग धरना स्थल पहुंचे और अमन यादव से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए 25 अगस्त के विधानसभा घेराव को भी समर्थन दिया।

अमन यादव का आरोप है कि बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने BPSC 70वीं परीक्षा को पूरी तरह रद्द करने BPSC 70th Cancel Demand की मांग की है। इसके अलावा 1,799 पदों वाली दरोगा भर्ती परीक्षा को रद्द करने की मांग भी आंदोलन का अहम हिस्सा है।

अब छात्रा जानवी भी आमरण अनशन पर

आंदोलन में अब AEDO अभ्यर्थी जानवी कुमारी भी शामिल हो गई हैं। वह पिछले दो दिनों से आमरण अनशन पर हैं। उनका कहना है कि जनवरी में AEDO परीक्षा देने के बाद पेपर लीक की जानकारी सामने आई और परीक्षा रद्द BPSC 70th Cancel Demand कर दी गई। करीब आठ महीने बाद भी दोबारा परीक्षा का इंतजार है।

जानवी का कहना है कि सालों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। बढ़ती उम्र और लगातार टलती परीक्षाओं के बीच परिवार पर पढ़ाई का खर्च उठाना भी मुश्किल होता जा रहा है।

बिहार विधानसभा घेराव पर गुरु रहमान से लेकर छात्र नेताओं तक, सरकार से बातचीत की मांग

शिक्षक गुरु रहमान भी आंदोलन के समर्थन में गर्दनीबाग पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह आंदोलन के पहले दिन से छात्रों के साथ हैं और सरकार को उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

छात्र नेता बीकेश भट्ट ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से छात्र प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने की अपील की। उनका कहना है कि छात्र सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि भर्ती और परीक्षा व्यवस्था की खामियों BPSC 70th Cancel Demand के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।

13 मांगों को लेकर सड़क पर छात्र, अब बिहार विधानसभा घेराव 

बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी भर्तियों को लेकर छात्रों का गुस्सा अब सड़क से विधानसभा तक पहुंचने की तैयारी में है। पटना के गर्दनीबाग में चल रहे ‘शिक्षा सत्याग्रह 2.0’ के तहत छात्र अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। अब 25 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान किया गया है। यानी आने वाले दिनों में बिहार की सियासत में युवाओं और रोजगार का मुद्दा और गर्म हो सकता है।

बिहार विधानसभा घेराव  के ऐलान से पहले क्या है मुख्य मांगें 

छात्रों की सबसे बड़ी मांग BPSC 70वीं परीक्षा को रद्द कर दोबारा कराने की है। आंदोलनकारियों का आरोप है कि परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। इसके साथ ही BSSC की इंटर स्तरीय परीक्षा, CGL, ASO और BSO समेत लंबे समय से लंबित परीक्षाओं को जल्द कराने की मांग भी है।

छात्रों की मांग है कि असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती से पहले BET यानी Bihar Eligibility Test कराया जाए। TRE-4 की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने और भर्ती प्रक्रिया में ‘One Candidate, One Result’ व्यवस्था लागू करने की मांग भी रखी गई है।

इसके अलावा 1,799 पदों वाली दरोगा भर्ती परीक्षा रद्द BPSC 70th Cancel Demand करने की मांग ने भी आंदोलन बिहार विधानसभा घेराव  को धार दी है। छात्रों का कहना है कि परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र, आंसर-की और OMR शीट उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे।

रद्द हो चुकी AEDO और दूसरी परीक्षाओं की उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कार्रवाई, लंबित लाइब्रेरियन और लेखपाल भर्ती को पूरा करने की मांग भी 13 सूत्री एजेंडे में शामिल है।

छात्र भर्ती प्रक्रिया में 45 साल तक की अधिकतम आयु सीमा, 85 प्रतिशत डोमिसाइल नीति, संविदाकर्मियों को मिलने वाले वेटेज को खत्म करने और सभी प्रतियोगी परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी करने की मांग भी कर रहे हैं।

सबकी नजर 25 अगस्त बिहार विधानसभा घेराव पर

आंदोलन की आखिरी और सबसे अहम मांग पेपर लीक, धांधली और कथित सेटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।अब नजर 25 अगस्त पर है। उस दिन गर्दनीबाग से निकली छात्रों की आवाज विधानसभा तक पहुंचाने की तैयारी है। देखना होगा कि सरकार छात्रों से बातचीत कर रास्ता निकालती है या विधानसभा घेराव के साथ आंदोलन और बड़ा रूप लेता है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर