Friday, October 9, 2026

Bihar Weather: राज्य में फिर मंडराए आंधी-पानी के बादल, इन 7 जिलों में तेज हवा और बारिश का अलर्ट

बिहार: मौसम ( Bihar Weather) एक बार फिर करवट लेने वाला है. पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई है, वहीं कुछ जगहों पर तेज हवाओं ने भी लोगों की परेशानी बढ़ाई. अब मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में किशनगंज के तैयबपुर में सबसे ज्यादा 183 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. इसके साथ ही सहरसा, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, भोजपुर और पूर्णिया में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश हुई. बारिश के बीच कई इलाकों में तेज हवा भी चली, जिसका सबसे ज्यादा असर भोजपुर में देखने को मिला. यहां हवा की रफ्तार 56 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई.

इसे भी पढ़े: Nana Patekar जब पहुंचे थे बिहार, खेत में चलाया था हल और खादी भंडार में चलाया था करघा, ऐसा था उनका देसी अंदाज

Bihar Weather: आज इन जिलों में ज्यादा असर

अब आज के मौसम की बात करें तो अररिया और किशनगंज में मौसम ज्यादा खराब रह सकता है. मौसम विभाग ने यहां गरज और बिजली के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी दी है. इन दोनों जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है. इसी के साथ कटिहार, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा और सुपौल में भी तेज हवा और वज्रपात की संभावना जताई गई है. ऐसे में इन इलाकों में रहने वाले लोगों को मौसम खराब होने के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है.

Bihar Weather: कल भी कई जिलों में आंधी का असर

मौसम (Bihar Weather) का यह बदलाव सिर्फ आज तक सीमित नहीं रहने वाला है. विभाग के अनुसार कल उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है.

यानी अगले एक-दो दिन बिहार के लोगों को गर्मी के साथ-साथ अचानक बदलते मौसम का भी सामना करना पड़ सकता है. खासकर आंधी और बिजली गिरने के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी.

पटना में 32.2 डिग्री रहा तापमान

मौसम में बदलाव के बीच तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटे में भभुआ में सबसे ज्यादा 36.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं पटना का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा. दूसरी तरफ अरवल में सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

फिलहाल बिहार में मौसम (Bihar Weather) का मिजाज बदला हुआ है और आने वाले घंटों में कई इलाकों में बारिश और तेज हवा देखने को मिल सकती है. ऐसे में घर से निकलने से पहले मौसम का अपडेट देखना और आंधी के दौरान सुरक्षित जगह पर रहना बेहतर होगा.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर