बिहार: बिहार के जमुई में स्थित एक प्राइवेट स्कूल से एक खौफनाक मामला सामने आया है। रामकृष्ण आवासीय विद्यालय और रिचलूक प्ले स्कूल के निदेशक पर एक छात्रा के साथ गलत हरकत करने और यौन शोषण का आरोप लगा है। स्कूल के निदेशक आशीष सिंह पर पीड़ित परिवार ने कई गंभीर आरोप लगाए है। शिकायत के अनुसार, निदेशक आशीष कुमार ने छात्रा को अनुशासन का हवाला देकर अपने ऑफिस में बुलाया था। छात्रा ने बताया कि वो किसी लड़के से बात कर रही थी, इसी बात की समझाइश सदेह के नाम पर उसे केबिन में बुलाया था।
इसे भी पढ़ें: JSSC-CGL परीक्षा धांधली मामले में मुख्य आरोपी अभय तिवारी की पत्नी और भाई की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई
छात्रा का आरोप है कि बातचीत के वक्त आरोपी आशीष कुमार ने उसे गलत तरीके से गले लगाया। इसके बाद आरोपी आशीष ने छात्रा को यौन संबंध और गर्भधारण जैसी बातें समझानी शुरू कर दीं। फिर निदेशक ने छात्रा के प्राइवेट पार्ट्स और कई हिस्सों को भी छुआ।
घटना की खबर मिलते ही परिजन स्कूल पहुंचे और खूब हंगामा किया। परिजनों ने बताया कि न तो उन्हें निदेशक से मिलने नहीं दिया गया और न ही पीड़ित बच्ची से। इसके अलावा मामला को छिपाने के लिए छात्रवास के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया। काफी देर तक चले इस हंगामे और विरोध के बाद परिजनों को छात्रा से मिलने दिया गया, जहां बच्ची ने अपने साथ हुए पूरे मामले की जानकारी दी।
स्कूल में बढ़ते बवाल को देखते हुए स्थानिय लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हालत को संभालते हुए आरोपी आशीष कुमार को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी। पीड़ित परिवार थाने पहुंच कर आरोपी आशीष कुमार के खिलाफ सख्त कारवाई के लिए शिकायत दर्ज कराई।
परिजनों का कहना है कि पूरे स्कूल में CCTV लगाए हैं, लेकिन निदेशक आशीष कुमार के ऑफिस में जानबूझकर कोई CCTV कैमरा नहीं लगाया है। ग्रामीणों और परिजनों का आरोप है कि स्कूल के निदेशक आशीष कुमार का व्यवहार पहले से ही कई छात्राओं के प्रति ठीक नहीं रहा है। उनका कहना है कि वह पहले भी कई लड़कियों को अकेले में पाकर उनके साथ गलत व्यवहार करते थे।
फिलहाल, इस मामले को लेकर प्रशासन काफी सख्त नजर आ रहा है। जमुई के SP विश्वजीत दयाल और DSP दीप्ति मोनाली ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपों से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।


