Saturday, October 31, 2026

धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती

धनबाद : धनबाद में मंगलवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई जब दिनदहाड़े फायरिंग कर एक युवक की जान लेने की कोशिश हथियारबंद अपराधियों ने की. घटना झरिया थाना क्षेत्र स्थित रतनजी पेट्रोल पंप के पास का बताया जा रहा है, जब अज्ञात अपराधियों ने बेहद नजदीक से एक युवक को गोली मारकर मौके से फरार होने में कामयाब रहे. गोली युवक के सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

स्थानीय लोगों की सूचना पर झरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत पुलिस वैन से अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस ने घटनास्थल से युवक का मोबाइल फोन, एक चप्पल और एक खाली खोखा बरामद किया है. जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है. फायरिंग की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके.

Also Read : हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 लाख की फिरौती के लिए अपहरण करने वाले गैंग के 2 अपराधी गिरफ्तार

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर