Thursday, October 29, 2026

AI इंपैक्ट समिट के दौरान भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, कई हिरासत में

नई दिल्ली: नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल AI इंपेक्ट समिट के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के अंदर प्रवेश कर लिया और विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते के खिलाफ बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ कार्यकर्ता अचानक सुरक्षा बैरिकेड पार कर कार्यक्रम स्थल के अंदर पहुंच गए। वहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की और और टी-शर्ट उतारकर विरोध जताया।

हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी

कार्यकर्ताओं के अचानक अंदर पहुंचने से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को रोका और उन्हें बाहर ले जाया गया। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर कार्यक्रम स्थल से हटाया गया, ताकि समिट की कार्यवाही प्रभावित न हो। घटना के बाद भारत मंडपम परिसर में सुरक्षा और सख्त कर दी गई।

अधिकारियों ने कहा कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई और कार्यक्रम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहा। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता भारत-अमेरिका के प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते का विरोध कर रहे थे। उनका कहना है कि इस समझौते से देश के कुछ क्षेत्रों पर असर पड़ सकता है। इंपेक्ट समिट जैसे बड़े आयोजन के दौरान हुए इस प्रदर्शन ने सुरक्षा और राजनीतिक विरोध दोनों पर चर्चा बढ़ा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की तैयारी में है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर