Thursday, October 29, 2026

गिरिडीह में 120 फीट ऊंची पानी टंकी पर बच्चे को लेकर चढ़ा युवक, 3 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

गिरिडीह : जिले के अजीडीह में पारिवारिक जमीन विवाद को लेकर एक युवक अपने चार साल के बच्चे को लेकर करीब 120 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। युवक को नीचे उतारने के लिए करीब तीन घंटे तक मशक्कत चलती रही। सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना पुलिस और अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने युवक से बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास किया। आखिरकार पुलिस और प्रशासन की पहल से युवक और बच्चे को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह में नाव पर सवार होकर मां दुर्गा का विसर्जन, मानसरोवर तालाब में दिखी अनोखी परंपरा

जानकारी के अनुसार, युवक का अपने गोतिया के साथ पारिवारिक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बीच वह अपने चार साल के बच्चे को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने मोर्चा संभाला और युवक से लगातार बातचीत की।

करीब तीन घंटे की कोशिश के बाद दोनों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद जमीन विवाद को सुलझाने के लिए गोतिया और स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की गई। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। राहत की बात यह रही कि युवक और बच्चा सुरक्षित हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर