Thursday, August 6, 2026

योग दिवस की दुनिया भर में धूम, कोलकाता में पीएम मोदी बोले – हमारा लक्ष्य 70 की उम्र में 50 जैसा स्वस्थ रहें

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोलकाता की रेड रोड से 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया. यहां पर उन्होंने हज़ारों लोगों के साथ योग किया. पीएम मोदी के अलावा, केंद्र सरकार के कई मंत्रियों ने भी देश के अलग-अलग शहरों में योग अभ्यास किया है, जिनकी तस्वीरें सामने आई हैं.

इसे भी पढ़ें : 10 जुलाई को होगी जेलों में नियुक्ति के लिए पारा डॉक्टरों की भर्ती परीक्षा, इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड

कोलकाता में पीएम मोदी ने कहा कि योग हमारे शरीर को फ़्लेक्सिबल बनाने में मदद करता है और हमारे एनर्जी लेवल को हाई रखता है. योग कार्यक्रम के पहले पीएम ने अपने संबोधन में कहा, “योग इंसान को लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि 40 साल की उम्र में हम 20 साल की उम्र से भी ज़्यादा फ़्लेक्सिबल हों. 50 साल की उम्र में हम 30 साल की उम्र से भी ज़्यादा ऊर्जावान हों, 70 की उम्र में 50 जैसा स्वस्थ रहें.”

पीएम मोदी ने कहा, “नियमित योग करने से हमें अपने शरीर और मन को समझते रहने की आदत पड़ती है. जितना हम अपने बारे में जानते हैं, उतना ही हम ख़ुद को अच्छे से संभाल पाते हैं. इसी वजह से ‘स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग’ का यह विषय हर उम्र के लोगों के लिए है, सिर्फ़ बुज़ुर्गों के लिए नहीं.”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर