Thursday, August 6, 2026

10 जुलाई को होगी जेलों में नियुक्ति के लिए पारा डॉक्टरों की भर्ती परीक्षा, इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड

रांची: जेएसएससी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार झारखंड राज्य के जेलों में पारा डॉक्टरों की भर्ती के लिए संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का आयोजन 10 जुलाई को होगा. परीक्षा का आयोजन रांची में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगा और यह पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित यानी ऑनलाइन तरीके से होगी. आयोग की ओर से शनिवार को जारी अधिसूचना में परीक्षा की तारीखों और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से जुड़े अहम निर्देश घोषित कर दिए गए हैं.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में कांग्रेस ने किया विधायक दल के नेता- उपनेता का ऐलान, इन्हें सौंपी जिम्मेदारी

जुलाई में एडमिट कार्ड

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड से जुड़ा अपडेट भी सामने आया है. प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जुलाई के प्रथम सप्ताह में उपलब्ध करा दिया जाएगा. अभ्यर्थी केवल वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश पत्र डाक या किसी अन्य ऑफलाइन माध्यम से नहीं भेजा जाएगा.

कदाचार में शामिल नहीं होने की अपील

आयोग ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए अभ्यर्थियों को सख्त चेतावनी दी है. नोटिस में कहा गया है कि अभ्यर्थी परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार के कदाचार या अनुचित साधनों के प्रयास में शामिल न हों. यदि कोई अभ्यर्थी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ झारखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अधिनियम, 2023 की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर