Women T20 WC: Women’s T20 World Cup 2026 में गुरुवार को 2 मुकाबले होने वाले हैं, जिसमें से पहला मुकाबला मैंचेस्टर में शाम 7 बजे भारत बनाम बांग्लादेश होगा। ये मुकाबला भारत के नजरिए से काफी अहम होने वाला है। हालांकि भारत के लिए हर मुकाबला अब करो या मरो ही हैं, क्योंकि एक मुकाबले में हार और भारत के लिए सेमीफाइनल के रास्ते में रोक लग जाएगी। शाम को बांग्लादेश के सामने हरमनप्रीत भारतीय टीम के साथ उतरेंगी तो सिर्फ जीत नहीं बल्कि बढ़िया नेट रन रेट के साथ जीतने के मकसद से उतरेंगी। हालांकि बांग्लादेश को अन्डरडॉगस के रूप में देखा जा रहा है, और ये भारत के लिए कहीं न कहीं आसान हो सकता है, लेकिन भारत को अब हर मुकाबला जीतना होगा। और भारत नहीं बल्कि साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश को भी अपने सारे मुकाबले जीतने होंगे। ग्रुप A की ये सारी टीमें इस वक्त एक ही स्थान पर हैं , तीनों के 4-4 अंक हैं। हालांकि बेटर रन रेट के कारण भारत पॉइंट्स टेबल में ऊपर है।
Highlights:
बांग्लादेश की स्थिति
बांग्लादेश के साथ भी मुकाबला उतना कठिन नहीं माना जा रहा , क्योंकि T20 के इतिहास में हमेशा भारत का पलड़ा बांग्लादेश से भारी रहा है। अब तक बांग्लादेश और भारत 23 बार आमने सामने आए हैं, और भारत ने उनमें से 20 मैच जीते हैं। बांग्लादेश दिक्कत नहीं है लेकिन, दिक्कत ऑस्ट्रेलिया है,जिनसे भारत 28 को भिड़ेगा । भारत को आज का मुकाबला जीतना है साथ ही अगले मुकाबले को भी जीतना होगा। क्योंकि भारत की सीधी लड़ाई फिलहाल साउथ अफ्रीका से है। हालांकि आज का दूसरा मुकाबला साउथ अफ्रीका और निदरलैंड के बीच ब्रिसटल में 11 बजे से खेला जाएगा। अब साउथ अफ्रीका के लिए ये मुकाबला आसान ही माना जा रहा है। यहाँ तक की उनका अगला मुकाबला भी बांग्लादेश से होने वाला है, तो कहीं न कहीं दक्षिण अफ्रीका के लिए आगे का रास्ता भारत के मुकाबले काफी ज़्यादा आसान है।
भारत की उम्मीदें
अब दोनों ही मुकाबलों में भारत को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा पर काफी उम्मीदें होंगी। भारत चाहेगा की दोनों खिलाड़ी पावरप्ले में भारत को अच्छी शुरुआत दें, ताकि आने वाले खिलाड़ी उसको बड़े रन में तब्दील कर सकें। ओपनिंग के बाद भारत के मिडल ऑर्डर में जेमीमा, यास्तिका, हरमनप्रीत हैं, खास कर के सब चाहेंगे की कप्तान कप्तानी पारी खेलें। इसके अलावा फिनिशर में ऋचा घोष होंगी, जो की अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं और वही बल्लेबाजी उन्हे दोनों मुकाबलों में करनी होगी। गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा और श्री चरनी पर सबकी नजरें होंगी। तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ और राधा यादव से भी सब बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रखेंगे।
पॉसिबल प्लेइंग 11
भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया/भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, क्रांति गौड़/अरुंधति रेड्डी, नंदनी शर्मा, एन श्री चरणी।
बांग्लादेश: दिलारा अख्तर, जुआरिया फिरदौस, शर्मीन अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान), शोभना मोस्तरी, रितु मोनी, शूर्णा अख्तर, राबिया खान, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर, संजीदा अख्तर मेघला।




