Friday, June 26, 2026

झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का संदेश, पद प्रतिष्ठा नहीं, दायित्व है, ईमानदारीपूर्वक निभाएं

रांची : भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के मीडिया प्रभारियों, प्रवक्ताओं एवं सोशल मीडिया प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक गुरूवार को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि पार्टी ने सभी पदाधिकारियों को दायित्व देकर संगठन हित में कार्य करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पार्टी के विश्वास पर खरा उतरें तथा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करें।

इसे भी पढ़ें : 26 जुलाई से झारखंड में पहली बार डूरंड कप का आयोजन, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आयोजन की तैयारी की ली जानकारी

पद प्रतिष्ठा नहीं, जिम्मेदारी

उन्होंने कहा कि भाजपा में पद प्रतिष्ठा का नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का विषय है। संगठन प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत और समर्पण पर नजर रखता है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहां एक बूथ अध्यक्ष भी अपनी कार्यक्षमता और समर्पण के बल पर प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का दायित्व प्राप्त कर सकता है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं के लिए आगे बढ़ने की असीम संभावनाएं हैं।

आदित्या साहू ने कहा कि मीडिया, प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया विभाग पार्टी की विचारधारा और नीतियों को समाज तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सभी प्रभारियों एवं प्रवक्ताओं से मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय एवं संवाद स्थापित करने का आग्रह किया तथा मीडिया विभाग में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा।

निभाएं सक्रिय भूमिका

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि मीडिया, प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया प्रभारियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में प्रकाशित और प्रसारित समाचारों से निरंतर अवगत रहें तथा अद्यतन जानकारी रखें। उन्होंने वर्ष 2029 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए लक्ष्य आधारित एवं योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में रहे मौजूद

बैठक का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने किया। बैठक में प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी एवं मनोज सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रवक्ता अजय शाह, रमाकांत महतो, अभय सिंह, अमित मंडल, अविनेश कुमार, संदीप वर्मा, रविनाथ किशोर, राफिया नाज़, अशोक बड़ाईक, मृत्युंजय शर्मा, प्रकाश सिंह, शोभा यादव, मीडिया सह-प्रभारी अजय राय, सतीश सिन्हा, तारिक इमरान, नीरज सिंह, सूरज नाथ शाहदेव, सोशल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्थी, सोशल मीडिया सह-प्रभारी रजनीश पांडेय, राहुल शाहदेव एवं प्रिया करमाली सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर