Monday, June 8, 2026

दिल्ली में I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक आज, NDA सरकार को घेरने की तैयारी

नई दिल्ली: केंद्र की NDA सरकार को घेरने और आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करने के लिए I.N.D.I.A गठबंधन की आज अहम बैठक होने जा रही है। यह बैठक दोपहर 12 बजे दिल्ली के कॉन्टिट्यूशन क्लब में आयोजित होगी। कांग्रेस ने दावा किया है कि बैठक में 23 विपक्षी दल शामिल होंगे, हालांकि पार्टी की ओर से दलों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

कई नेताओं के शामिल होने की संभावना

बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे समेत कई बड़े विपक्षी नेता शामिल हो सकते हैं।

WhatsApp Image 2026 06 08 at 10.47.57 AM

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में I.N.D.I.A गठबंधन को इंडिया जनबंधन बताया। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में इस नाम को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि विपक्ष गठबंधन को नए तरीके से जनता के बीच पेश करने की तैयारी कर रहा है।

AAP और DMK बैठक में नहीं होंगे शामिल

सूत्रों के अनुसार अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी इस बैठक में शामिल नहीं होगी। पार्टी पहले ही सार्वजनिक तौर पर I.N.D.I.A गठबंधन से दूरी बना चुकी है। वहीं तमिलनाडु की सत्तारूढ़ डीएमके के भी बैठक में शामिल होने की संभावना कम बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तमिलनाडु में कांग्रेस द्वारा डीएमके से अलग होकर टीवीके के साथ जाने के बाद डीएमके ने इस बैठक का बहिष्कार करने का फैसला किया है। दूसरी ओर टीवीके को गठबंधन में शामिल किए जाने की चर्चा भी तेज है।

2029 लोकसभा चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन

बैठक में विपक्षी दल भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर चर्चा करेंगे। राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों और 2029 लोकसभा चुनाव को लेकर साझा रणनीति तैयार करने पर जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय मुद्दों पर मोदी सरकार का मुकाबला करने के लिए विपक्ष एकजुट चेहरा पेश करने की कोशिश करेगा।

यह भी पढ़ें: CM सम्राट चौधरी ने आज बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर