Sunday, November 1, 2026

3 Idiots के सीक्वल में क्या फिर नजर आएंगे तीनों इडियट्स? क्यों हो रही है सीक्वल की चर्चा

मनोरंजन : 2009 में रिलीज हुई 3 इडियट्स फिल्म उस वक्त ब्लॉकस्टर रही थी और आज भी यंगस्टर्स इसे उतने ही इंटरेस्ट के साथ देखते हैं। 3 इडियट्स को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में आमिर खान, शरमन जोशी, आर. माधवन, करीना कपूर खान, बोमन ईरानी और मोना सिंह जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। इस फिल्म में आमिर खान के रैंचो ने ना सिर्फ राजू और फरहान बल्कि करोड़ों युवाओं को जिंदगी का पाठ पढ़ाया था। अब इस वक्त 3 Idiots के आने वाली सीक्वल की काफी चर्चा हो रही है।

हालांकि इस फिल्म से जुड़े किसी भी कास्ट या क्रू ने इस पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है। लेकिन अब इस फिल्म के लीड कैरेक्टर्स प्ले करने वाले आमिर खान और आर माधवन ने अपना रिएक्शन दिया है।  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजकुमार हिरानी ने 3 इडियट्स 2 की स्क्रिप्ट फाइनल कर ली है और फिल्म 2026 में फ्लोर पर जाएगी। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि सीक्वल में इसकी आइकॉनिक कास्ट वापस आएगी, जिसमें आमिर खान, करीना कपूर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी शामिल होंगे। हालांकि, हाल ही में आए अपडेट के मुताबिक, आमिर खान और आर. माधवन ने खुलासा किया है कि अभी तक उनमें से किसी से भी ऐसे किसी प्रोजेक्ट के लिए संपर्क नहीं किया गया है।

फिल्म के दोनों लीड एक्टर्स यानी आमिर और माधवन ने कन्फर्म किया कि वे ऐसी किसी भी चर्चा का हिस्सा नहीं रहे हैं। आर. माधवन ने कल्ट फिल्म का सीक्वल बनाने के आइडिया को बेवकूफी भरा बताते हुए कहा, ‘3 इडियट्स का सीक्वल सुनना अच्छा लगता है। लेकिन यह बहुत दूर की बात भी लगती है। हम तीनों, यानी आमिर खान, शरमन जोशी और मैं – अब काफी बड़े हो गए हैं। हम सीक्वल में कहां जाएंगे? अब हमारी जिंदगी कैसी है? यह एक दिलचस्प सोच है, लेकिन एक सही सीक्वल के लिए मुश्किल है।

मुझे राजू हिरानी के साथ फिर से काम करना बहेद अच्छा लगता है। लेकिन फिर से 3 इडियट्स? मुझे लगता है कि यह बेवकूफी होगी। इसी बीच, आमिर खान ने  अपनी बात शेयर करते हुए कहा, ‘हम लोगों ने वह फिल्म बनाते वक्त  बहुत मजा किया था! मेरा किरदार रैंचो था, और वो  मेरे निभाए गए किरदारों में सबसे पॉपुलर है। लोग आज भी रैंचो के बारे में बात करते हैं। ऐसे में मुझे सीक्वल करना अच्छा लगेगा। लेकिन मैं साफ करना चाहता हूं, कि किसी ने अबतक मुझसे इस सीक्वल के लिए अबतक संपर्क नहीं किया है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर