न्यूज डेस्क : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को जादवपुर यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स पर निशाना साधते हुए उन्हें “बदतमीज़” बताया और धमकी भरे अंदाज़ में कहा कि या तो वे रहेंगे या हम, सिर्फ़ एक ही रहेगा. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शुभेंदु अधिकारी ने सख़्त लहजे में कहा कि सरकार कैंपस में राष्ट्रविरोधी और असामाजिक गतिविधियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करेगी.
इसे भी पढ़ें : झारखंड में’सीजनल इन्फ्लूएंजा को लेकर अलर्ट गाइडलाइन जारी, अस्पतालों में बनेंगे पृथक आइसोलेशन वार्ड
उन्होंने कहा, “अब हिसाब बराबर करने का समय आ गया है. या तो वे रहेंगे या हम. इनके बीच कुछ नहीं होगा.” अधिकारी ने जादवपुर यूनिवर्सिटी के बाहर एक कार्यक्रम में यह बात कही. उनका कार्यक्रम शाम 4 बजे से 6 बजे तक राजा एससी मलिक रोड के एक हिस्से पर हुआ. मुख्यमंत्री ने कहा कि वह यूनिवर्सिटी के उन छात्रों को राष्ट्रवाद का सबक सिखाना चाहते हैं.
इससे पहले 20 अगस्त को राष्ट्रीय आरएसएस के छात्र संगठन एबीवीपी के समर्थकों के यूनिवर्सिटी कैंपस में घुसने और तोड़फोड़ करने के आरोप लगे थे. अधिकारी ने एबीवीपी का ज़िक्र करते हुए कहा, “संगठन को जादवपुर यूनिवर्सिटी में भी वही सबक सिखाना चाहिए, जो उसने दिल्ली की जेएनयू और हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी में सिखाया था.”

