Friday, October 30, 2026

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर से भरा नामांकन, सुवेंदु अधिकारी से होगा मुकाबला

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को भवानीपुर विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन दाखिल करने से पहले ममता बनर्जी कालीघाट स्थित अपने आवास से निकलीं और लगभग 800 मीटर तक पैदल मार्च करते हुए अलीपुर सर्वे बिल्डिंग पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। उन्होंने रास्ते में लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

जनता से समर्थन की अपील

नामांकन दाखिल करने के बाद ममता बनर्जी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि न सिर्फ भवानीपुर, बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करें। उन्होंने मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर भी चिंता जताई और इसे दुखद बताया। भवानीपुर सीट पर इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। ममता बनर्जी, जो इस सीट से तीन बार विधायक रह चुकी हैं, उनका सामना भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से होगा। शुभेंदु अधिकारी भी हाल ही में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

प्रतिष्ठा की सीट बनी भवानीपुर

भवानीपुर सीट इस चुनाव में प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है। इसे 2026 के विधानसभा चुनाव का प्रतीकात्मक केंद्र माना जा रहा है, जहां दोनों प्रमुख दल अपनी ताकत झोंक रहे हैं। भवानीपुर क्षेत्र सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से विविधता वाला इलाका है। यहां बंगाली मध्यमवर्गीय परिवारों के साथ-साथ मारवाड़ी, गुजराती, पंजाबी, सिख और जैन समुदाय के लोग भी बड़ी संख्या में रहते हैं। इसके अलावा मुस्लिम आबादी भी यहां महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आंकड़ों के अनुसार भवानीपुर में लगभग 42 प्रतिशत मतदाता बंगाली हिंदू, 34 प्रतिशत गैर-बंगाली हिंदू और करीब 24 प्रतिशत मुस्लिम हैं। कुल मिलाकर यहां लगभग तीन-चौथाई मतदाता हिंदू समुदाय से हैं, जो चुनावी समीकरण को प्रभावित करते हैं।

यह भी पढ़ें: मेरठ में काली नदी के पास पलटी स्कूल बस, बस में सवार 10 से अधिक स्कूली बच्चे हुए घायल

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर