Friday, October 30, 2026

महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में मतदान जारी, बीएमसी चुनाव पर पार्टियों की नजर

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में आज नगर निगम चुनावों के तहत 29 नगर निगमों में मतदान हो रहा है। सुबह 7:30 बजे से वोटिंग शुरू हुई, जो शाम 5:30 बजे तक चलेगी। इन चुनावों के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे। मतदान को लेकर मतदाताओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। इन चुनावों में सबसे ज्यादा चर्चा बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की है, जहां वर्ष 2017 के बाद 227 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं।

बीएमसी में बहुमत के लिए 114 सीटों की जरूरत होगी। यहां 227 में से 32 सीटों पर भाजपा-शिवसेना गठबंधन और शिवसेना (यूबीटी)-महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के बीच सीधा मुकाबला है। वोटिंग शुरू होते ही कई मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत, बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी, प्रसिद्ध गीतकार गुलजार और क्रिकेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम में खराबी की शिकायत सामने आई, हालांकि चुनाव अधिकारियों ने 15 से 20 मिनट के भीतर मशीनें बदलकर मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से जारी रखा। वोट डालने के बाद मोहन भागवत ने NOTA पर टिप्पणी करते हुए कहा कि NOTA का विकल्प अवांछित उम्मीदवारों को अप्रत्यक्ष रूप से बढ़ावा देता है।

उन्होंने कहा कि NOTA का अर्थ सभी उम्मीदवारों को अस्वीकार करना है, लेकिन किसी को वोट देना, वोट न देने से बेहतर होता है। बीएमसी चुनाव में भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) गठबंधन में हैं। भाजपा 137 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि शिंदे गुट की शिवसेना ने 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं शिवसेना (यूबीटी) ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के साथ गठबंधन किया है, जिसमें यूबीटी 163 सीटों पर और मनसे 52 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

इसके अलावा कांग्रेस ने वंचित बहुजन आघाड़ी (VBA) के साथ गठबंधन किया है। कांग्रेस 143 सीटों पर और वीबीए 46 सीटों पर चुनाव मैदान में है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं किया है और अजित पवार गुट की यह पार्टी 94 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कुल मिलाकर, महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों में खासतौर पर बीएमसी को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है और सभी दलों की नजर नतीजों पर टिकी हुई है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर