Friday, October 30, 2026

मोतिहारी में VIP नेता कामेश्वर सहनी की गोली मारकर हत्या, घर के बाहर बदमाशों ने बरसाई गोलियां

मोतिहारी: मोतिहारी में शुक्रवार सुबह VIP नेता कामेश्वर सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर घटना को अंजाम दिया. कामेश्वर सहनी के सिर और सीने में गोली लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना दरपा थाना क्षेत्र के तिनकोनी गांव की है.

इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है जहां रक्सौल डीएसपी मनीष आनंद भी तिनकोनी गांव पहुंचे और अधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। इसके साथ ही डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है। DSP ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दो संदिग्धों की पहचान हो गई है। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस अपने सिरे से जांच कर रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर