Mukesh Sahani House Arrest: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के मुखिया मुकेश सहनी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यूपी पुलिस ने उन्हें ‘हाउस अरेस्ट’ कर दिया है और शाहजहांपुर समेत अन्य जिलों के दौरे पर जाने से रोक दिया है। सहनी ने इसे ‘अघोषित आपातकाल’ करार देते हुए योगी सरकार पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया है।पुलिस के लेटर में क्या लिखा था?
Highlights:
VIP पार्टी के मुताबिक शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक ने आदेश जारी किया है। उसमें कहा गया है कि मुकेश सहनी के जनपद भ्रमण से ‘कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा’ है। इसी वजह से उन्हें लखनऊ में ही रोकने और उनकी आवाजाही पर नजर रखने को कहा गया है।मुकेश सहनी का पलटवार
हाउस अरेस्ट पर भड़के VIP सुप्रीमो
VIP सुप्रीमो ने कहा कि सरकार चुने हुए जनप्रतिनिधियों की आवाज बंद करना चाहती है। “यूपी में लोकतांत्रिक मूल्यों का हन हो रहा है। सरकार विरोध की आवाजों से डरी हुई है। लोगों के आने-जाने पर पाबंदी लगाना सीधे लोकतंत्र पर हमला है। अगर किसी नेता को उसके कार्यक्रम में जाने से रोका जाए, तो इसका मतलब है सरकार बहस से भाग रही है।” “निषाद समाज का आंदोलन नहीं रुकेगा”
सहनी ने आगे कहा कि निषाद समुदाय के हक, अधिकार और आरक्षण की लड़ाई को कुचलने की साजिश हो रही है। “इससे आंदोलन कमजोर नहीं पड़ेगा। निषाद समाज अब जाग गया है और अपने सम्मान के लिए आखिरी सांस तक लड़ेगा। इस तरह की कार्रवाई से जनता में और नाराजगी बढ़ेगी। हम लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे।




