Monday, November 2, 2026

पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने भारत की एबल-बॉडिड टीम में बनाई जगह, विनेश फोगाट ने दी बधाई

न्यूज डेस्क : भारत की पैरा आर्चर शीतल देवी को जेद्दाह में होने वाले अगले एशिया कप के स्टेज-3 के लिए भारत की सक्षम (एबल-बॉडिड) तीरंदाजों की जूनियर टीम में चुना गया है. शीतल देवी वर्ल्ड कंपाउंड चैंपियन हैं. किसी अंतरराष्ट्रीय एबल बॉडिड प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में शामिल होना किसी पैरा-एथलीट के लिए बेहद अहम उपलब्धि है.

शीतल देवी ने अपनी इस उपलब्धि के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘’जब मैंने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू किया था, तब मेरा एक छोटा सा सपना था कि एक दिन सक्षम खिलाड़ियों (एबल-बॉडिड) के साथ खेलूंगी.शुरू में मैं इसमें सफल नहीं हो पाई, लेकिन मैंने हार नहीं मानी और हर असफलता से सीखा. आज, वह सपना एक कदम और करीब आ गया है.”

पूर्व रेसलर विनेश फोगाट ने कहा

WhatsApp Image 2025 11 07 at 22.34.18

पैरा आर्चर शीतल देवी की इस सफ़लता पर पूर्व रेसलर विनेश फोगाट ने बधाई दी है. विनेश ने उन्हें सबसे अधिक प्रेरित करने वाली इंसान बताया है.  विनेश फोगाट ने कहा, “आप न सिर्फ़ सबसे ज़्यादा प्रेरित करने वाली एथलीट हैं, बल्कि आज के जेनरेशन में आप सबसे ज़्यादा प्रेरित करने वाली इंसान हैं. ऐसे वक्त में जब बहुत सारे लोग अपनी ज़िंदगी को लेकर शिकायतें करते हैं, आपकी तस्वीर देखने पर हमें सच्ची ताक़त, फ़ोकस और दृढ़ संकल्प का असली मतलब याद आता है.” उन्होंने आगे कहा, “शीतल आपको सलाम है. आप साहस, शालीनता और भारतीय खेलों की न हारने वाली भावना का एक वास्तविक उदाहरण हैं.”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर